थाइलैंड के माया बे बीच के बारे में जानिए
पर्यटकों ने उस क्षेत्र को प्लास्टिक और कचरा फैलाकर डैमेज कर दिया था।
Maya Bay Beach: तीन साल तक माया बे बीच बंद रहने के बाद अब फिर से पर्यटकों का स्वागत कर रहा है। ईकोसिस्टम की महत्ता का बेहतरीन उदाहरण देखना है, तो थाइलैंड के माया बे बीच के बारे में जानिए। पर्यटन के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ था कि किसी क्षेत्र को बंद कर दिया क्योंकि यहां बहुत ज़्यादा पर्यटक पहुंच रहे थे। उनकी बढ़ती संख्या के कारण समुद्र और उसके आसपास के जीवन पर बुरा प्रभाव देखने को मिल रहा था।
पर्यटकों ने उस क्षेत्र को प्लास्टिक और कचरा फैलाकर डैमेज कर दिया था। इसके कारण करीब तीन साल तक यहां पर्यटन बंद कर दिया गया और जो भी डैमेज हुआ उसे सुधारने की कोशिश की गई। प्राकृतिक संसाधनों के फिर से तैयार होने तक इसे बंद रखा गया था। लेकिन अब तीन साल बाद फिर से यहां पर्यटन शुरू हुआ है। हालांकि अभी केवल 300 पर्यटको को ही आने की इजाजत दी गई है।
थाइलैंड के इस बीच पर हॉलीवुड एक्टर लियोनार्डो डिकैप्रियो की फिल्म ‘द बीच’ की शूटिंग हुई थी।
यह भी देखे-इटली के इस कार्निवल में होती है संतरों से लड़ाई: Battle of Oranges
