Actress Rani Mukerji as a police officer stands confidently in the center, wearing a jacket and badge, surrounded by people in a dimly lit setting, with the film title Mardaani 3 displayed prominently.
Rani Mukerji’s powerful comeback with ‘Mardaani 3’ the trailer will give you goosebumps.

Summary: ‘मर्दानी 3’ के ट्रेलर के साथ रानी मुखर्जी की दमदार वापसी, देखिए रोंगटे खड़े कर देने वाले सीन्स

रानी मुखर्जी ने फिर से अपने दमदार किरदार के साथ वापसी की है। उनकी नई फिल्म ‘मर्दानी 3’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ हुआ है, जो देखने वालों के रोंगटे खड़े कर देता है।

Mardaani 3 Trailer: जब भी बॉलीवुड में दमदार अभिनय वाली अभिनेत्री की बात होती है, तो सबसे पहले रानी मुखर्जी का नाम लिया जाता है। अपने 30 साल के करियर में रानी ने एक से बढ़कर एक यादगार किरदार निभाए हैं, जिनमें ‘मर्दानी’ की शिवानी शिवाजी रॉय वाला रोल सबसे खास है। अब रानी मुखर्जी एक बार फिर इसी किरदार में ‘मर्दानी 3’ के साथ वापसी कर रही हैं। हाल ही में ‘मर्दानी 3’ का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसने दर्शकों को बहुत उत्साहित कर दिया है। तो चलिए जानते हैं, इस ट्रेलर में क्या खास है।

YouTube video

ट्रेलर की शुरुआत एक बच्ची के अचानक गायब होने से होती है। इसके बाद पता चलता है कि शहर में लगातार छोटी-छोटी बच्चियों का अपहरण हो रहा है। इस केस को सुलझाने के लिए शिवानी को बुलाया जाता है। जांच में पता चलता है कि पिछले तीन महीनों में 93 बच्चियां किडनैप हो चुकी हैं, और इसके पीछे ‘अम्मा’ नाम की एक खतरनाक शख्सियत का हाथ है। ‘अम्मा’ बहुत डरावनी है, और ट्रेलर में उसकी सच्चाई पूरी तरह से छुपाई गई है। लेकिन जितना भी दिखाया गया है, उससे आपकी दिल की धड़कन तेज हो जाएगी। यह ट्रेलर देखकर साफ पता चलता है कि रानी मुखर्जी के किरदार शिवानी शिवाजी राय को विलन बनी अम्मा यानी मल्लिका कड़ी टक्कर दे रही है।

ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन सीन्स, जोरदार डायलॉग्स और दमदार म्यूजिक है, जिससे साफ पता चलता है कि फिल्म में रानी मुखर्जी महिला विलेन के सामने दमदार एक्शन करती नजर आएंगी। रानी का यह बेखौफ पुलिस वाला अवतार देखकर पुराने ‘मर्दानी’ और ‘मर्दानी 2’ की यादें ताजा हो जाती हैं। इस बार शिवानी की लड़ाई सिर्फ अपराधियों से नहीं, बल्कि एक बड़े और खतरनाक सिस्टम से भी है।

ट्रेलर आते ही सोशल मीडिया पर रानी मुखर्जी की खूब तारीफ हुई है। कमेंट्स में लोग लिख रहे हैं, ‘रानी वापिस आ गई हैं’ और ‘मर्दानी 3’ अब तक की सबसे ज़बरदस्त फिल्म साबित हो सकती है। उनकी एक्शन परफॉर्मेंस को देखकर फैंस खूब खुश हैं।

फिल्म ‘मर्दानी 3’ की कहानी आयुष गुप्ता ने लिखी है, जो ‘द रेलवे मैन’ जैसी बड़ी फिल्म के लेखक हैं। यह फिल्म अभिराज मिनावाला के निर्देशन में बनी है और आदित्य चोपड़ा ने इसे बनाया है। ‘मर्दानी’ फ्रैंचाइज़ी समाज से जुड़े गंभीर मुद्दों पर बनी है। पहली फिल्म में मानव तस्करी की सच्चाई दिखाई गई थी, जबकि ‘मर्दानी 2’ में एक खतरनाक सीरियल क्रिमिनल की कहानी बताई गई थी। अब ‘मर्दानी 3’ समाज की एक और कठिन और सच्ची समस्या को लेकर आई है और अपनी पुरानी कहानी कहने की ताकत को और मजबूत करती है। यह फिल्म 30 जनवरी 2026 को देश-विदेश के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...