A medium shot of actress Rani Mukerji as her character Shivani Shivaji Roy from the Indian film franchise Mardaani. She stands with a determined, intense expression and hands on her hips, wearing an olive-green button-down shirt over a black top
A medium shot of actress Rani Mukerji as her character Shivani Shivaji Roy from the Indian film franchise Mardaani. She stands with a determined, intense expression and hands on her hips, wearing an olive-green button-down shirt over a black top

summary: रानी मुखर्जी की बड़े पर्दे पर वापसी, ‘मर्दानी 3’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर बटोरे इतने करोड़

रानी मुखर्जी ने ‘मर्दानी 3’ के साथ बड़े पर्दे पर दमदार वापसी की है। फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही उत्साह था और रानी की पावरफुल पुलिस ऑफिसर वाली छवि ने भी अच्छा माहौल बना दिया था। हालांकि ओपनिंग डे पर फिल्म ने ठीक-ठाक शुरुआत की, लेकिन कमाई उम्मीदों से थोड़ी कम रही।

Mardaani 3 Box Office Collection: रानी मुखर्जी अपनी फिल्म ‘मर्दानी 3‘ के साथ जबरदस्त वापसी कर चुकी हैं, जहां उन्होंने साहसिक और बेबाक पुलिस ऑफिसर शिवानी शिवाजी रॉय का किरदार निभाया है। फिल्म को रिलीज़ से पहले ही दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। रानी की दमदार एक्टिंग और कहानी की गहराई दोनों की खूब तारीफ हो रही है। भले ही यह एक सीरियस जॉनर की फिल्म है और शो की संख्या सीमित रही, फिर भी ‘मर्दानी 3’ ने देशभर में अपनी शुरुआत जबरदस्त की है और 2019 में आई ‘मर्दानी 2’ के पहले दिन के कलेक्शन के बराबर कमाई की है। तो चलिए जानते हैं इसका फर्स्ट डे कलेक्शन।

सैकनिक की रिपोर्ट के अनुसार, ‘मर्दानी 3’ ने पहले दिन भारत में ₹3.80 करोड़ की कमाई की है। यह फिल्म देश के कई इलाकों में लगभग 2,299 शो के साथ चल रही है, जिनकी औसत ऑक्यूपेंसी 13.6% रही। खास बात यह है कि ‘मर्दानी 3’ ने रानी मुखर्जी की पिछली फ्रैंचाइजी फिल्म ‘मर्दानी 2’ के पहले दिन के कलेक्शन के बराबर ही कमाई की है, जो 2019 में भी ₹3.80 करोड़ था। यानी, इस बार रानी ने अपने ही पुराने रिकॉर्ड को पार नहीं कर पाई ।

30 जनवरी 2026, शुक्रवार को हिंदी मार्केट में फिल्म ने कुल 18.01% की ऑक्यूपेंसी दर्ज की। खास बात यह रही कि दिनभर दर्शकों की संख्या लगातार बढ़ती गई। सुबह के शो में ऑक्यूपेंसी सिर्फ 8.97% थी, जो दोपहर में बढ़कर 14.78% हुई। शाम को यह 17.13% तक पहुंची और रात के शो में सबसे ज्यादा, 31.14% दर्शकों ने फिल्म देखी।

सीधी भाषा में कहें तो मर्दानी 3 ने पहले दिन ₹3.8 करोड़ की कमाई की, जो करीना कपूर की द बकिंघम मर्डर्स (₹1.15 करोड़) और यामी गौतम की हक (₹1.75 करोड़) से ज्यादा है, लेकिन यामी की आर्टिकल 370 (₹5.9 करोड़) और आलिया भट्ट की जिगरा (₹4.25 करोड़) से कम है। अच्छी बात ये है कि फिलहाल कोई बड़ी फिल्म टक्कर में नहीं है, इसलिए मर्दानी 3 के पास कमाई बढ़ाने का बढ़िया मौका है।

YouTube video

फिल्म की शुरुआत होती है एक हाई-प्रोफाइल किडनैपिंग केस से, जिसमें एक एम्बेसेडर की बेटी और उसके केयरटेकर की बेटी का अपहरण हो जाता है। इस मामले की जांच की जिम्मेदारी फिर से सीनियर पुलिस ऑफिसर शिवानी शिवाजी रॉय को सौंपी जाती है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है, मामला एक बड़े ट्रैफिकिंग रैकेट तक पहुँचता है, जिसे अम्मा यानी मल्लिका प्रसाद चलाती है—एक बेहद खतरनाक और निर्दयी महिला। यह रैकेट भिखारी-माफिया से जुड़ा है और बच्चों का अमानवीय तरीके से शोषण करता है।शिवानी जैसे-जैसे सच के करीब पहुंचती है, पता चलता है कि यह सिर्फ किडनैपिंग का मामला नहीं, बल्कि एक जटिल और संगठित अपराध नेटवर्क की परतें हैं। फिल्म के इंटरवल से पहले कहानी अपने चरम पर पहुंचती है, लेकिन असली मोड़ तब आता है जब पता चलता है कि अम्मा अकेली विलेन नहीं है। दूसरे हिस्से में एक बड़ा और छिपा हुआ दिमाग सामने आता है, जो इस पूरे नेटवर्क का असली मास्टरमाइंड है।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...