Manish Malhotra Show: सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के ग्रांड ‘ब्राइडल कॉउचर शो’ में बॉलीवुड की तमाम ए—लिस्ट सेलेब्रिटीज पहुंचीं। मुंबई में जियो कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस शो के शो स्टॉपर रहे आलिया भट्ट और रणवीर सिंह। वहीं गेस्ट के रूप में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, काजोल, जान्हवी कपूर, नोरा फतेही, खुशी कपूर, अर्जुन कपूर सहित कई सेलेब्स ने अपना जलवा बिखेरा।
बीएफएफ ओरी के साथ पहुंची खुशी
शो में सबसे ज्यादा चर्चा रही जाह्नवी कपूर की बहन खुशी कपूर की। हाल ही में डिजिटल डेब्यू करने वाली खुशी इस कॉउचर शो में ब्लैक रिवीलिंग गाउन में पहुंचीं। खुशी ने हाई-नेक नेट गाउन पहनकर शो में एंट्री की। गाउन के नीचे उन्होंने बॉडीकॉन शॉर्ट वियर किया। गाउन की लॉन्ग ट्रेल और इसपर हो रहा शानदार सीक्वेंस वर्क इसे ग्लैमरस लुक दे रहा था। डेवी मेकअप और स्लीक पोनीटेल के साथ खुशी ने अपना लुक कंप्लीट किया। खास बात यह रही कि खुशी कपूर बीएफएफ ओरहान अवात्रामणि ‘ओरी’ के साथ पहुंचीं। अक्सर बॉलीवुड के गर्ल गैंग के साथ नजर आने वाले ओरी ने शो में ब्लैक टी शर्ट के साथ लेदर पैंट वियर की। साथ ही वियर किए बूट्स। ओरी की स्टेटमेंट गोल्ड ज्वेलरी ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
फ्यूजन साड़ी, छोटू सा हैंडबैग
इस शो में अधिकांश सेलेब्स ने शिमर, सीक्वेंस और हैवी एम्ब्रॉयडरी वर्क वाले आउटफिट्स चुनें। डांसिंग डीवा नोरा फतेही ने भी इसी ट्रेंड को फॉलो किया। नोरा बहुत ही रिवीलिंग फ्यूजन साड़ी में इस शो में पहुंचीं। ब्लैक एंड ग्रे कलर की शिमर सीक्वेंस साड़ी का पतला सा पल्लू और बॉडी फिट पैटर्न नोरा की ब्यूटी को और भी बढ़ा रहा था। डीप नेक ब्रालेट ब्लाउज ने एक्ट्रेस के लुक में चार चांद लगा दिए। डेवी मेकअप लुक और खुले बालों में नोरा बहुत ही खूबसूरत लगीं। नोरा के लुक के साथ ही उनके छोटू से हैंडबैग ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
नजरें ठहर गईं जाह्नवी पर
अक्सर मनीष मल्होत्रा के आउटफिट्स और साड़ी में नजर आने वालीं एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की शानदार एंट्री से सभी इंप्रेस हो गए। अपने शानदार ड्रेसिंग सेंस के लिए मशहूर इस एक्ट्रेस ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वे सच में ग्लैमर वर्ल्ड की स्टाइल आइकन हैं। जान्हवी कपूर ग्लैमरस सीक्वेंस वर्क वाला को-ऑर्ड सेट में शो में पहुंचीं। इस सिल्वर को-ऑर्ड सेट पर डीप ऑरेंज कलर के लोटस फ्लावर और गोल्डन पैटर्न बने थे। ब्रालेट ब्लाउज के साथ बैक कट लॉन्ग स्कर्ट का लुक शानदार था। न्यूड मेकअप लुक के साथ एक्ट्रेस ने स्टेटमेंट ईयररिंग्स वियर किए।
रकुल प्रीत का ब्लैक एंड व्हाइट लुक
बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह शो में सिंपल-सोबर लुक में दिखीं। रकुल ने इस खास इवेंट के लिए ब्लैक एंड व्हाइट चैक्स को ट्रेडिशनल अंदाज में वियर किया। उन्होंने चैक लहंगे के साथ ब्लैक एंड सिल्वर सीक्वेंस वर्क ब्लाउज वियर किया। साथ में कैरी किया चैक्स प्रिंटेड दुपट्टा। इस होल्टर नेक ब्लाउज का बैक लेस पैटर्न रकुल के लुक को ग्लैमरस बना रहा था। इस दौरान एक्ट्रेस ने हैवी आई के साथ न्यूड मेकअप लुक चुना। ओपन वेवी हेयर ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए।
श्रेया सारण ने फिर दिखाया ग्लैमर
दृश्यम फेम एक्ट्रेस श्रेया सारण पिछले काफी समय से अपनी इमेज को चेंज करने में जुटी हैं। इसी कड़ी में इस शो में भी श्रेया एक बार फिर से बोल्ड अंदाज में पहुंचीं। एक्ट्रेस ने ब्लैक सीक्वेंस बॉडीकॉन गाउन चुना। गाउन पर बन रहे मल्टी कलर पैटर्न और इसकी हाई थाई स्लिट इसे गॉर्जियस बना रही थीं। न्यूड मेकअप से उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया। श्रेया ने अपनी कई फोटोज इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।
काजोल का प्रिटी पिंक लुक
एक्ट्रेस काजोल शो में पिंक शेड सीक्वेंस साड़ी वियर करके पहुंचीं। काजोल की इस सीक्वेंस साड़ी में पिंक के तीन शेड शामिल थे। साथ में काजोल ने डीप नेक ब्लाउज वियर किया। काजोल ने अपने मेकअप पर खास ध्यान दिया। उन्होंने ग्लॉसी मेकअप के साथ ही पिंक शेड लिपस्टिक लगाई, जिसने एक्ट्रेस के लुक को और भी क्लासी बना लिया। अपने लुक को उन्होंने लॉन्ग ईयररिंग्स से कंप्लीट किया।
ब्लैक पर्ल के साथ डायना का एक्सपेरिमेंट
महशूर मॉडल और एक्ट्रेस डायना पैंटी भी शो में हिस्सा लेने पहुंचीं। डायना का लुक काफी डिफरेंट था। उन्होंने लीक से हटकर व्हाइट की जगह ब्लैक पर्ल को चुना। एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर का हैवी एम्ब्रॉयडरी शरारा वियर किया। साथ में ब्लैक पर्ल का हैवी वर्क ब्लाउज वियर किया। अपने लुक को और भी क्लासी बनाने के लिए एक्ट्रेस ने एक लॉन्ग एम्ब्रॉयडरी हेम वियर किया। टाइट हेयर डू के साथ ग्लोसी मेकअप से उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया।
येलो आउटफिट में तनीषा
काजोल की बहन तनीषा काफी लंबे समय बाद किसी बड़े इवेंट में स्पॉट हुई हैं। इस दौरान तनीषा ने ‘बाउजी’ ब्रांड का येलो कलर का ओवर-ले ड्रे वियर किया। इस सनशाइन येलो ड्रेस में तनीषा बेहद खूबसूरत लग रही थीं। ड्रेस की थाई हाई स्लिट और स्टाइलिश टॉप इसमें ग्लैमर एड कर रहा था। वहीं साथ में पहना गया कैप इसके लुक को बढ़ा रहा था। तनीषा ने गले में पतला सा नेकपीस वियर किया, लाइट मेकअप के साथ मैसी हेयर बन से लुक को कंप्लीट किया।
रिया का ग्लैमरस अंदाज
एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती भी इस शो में पहुंचीं। एक्ट्रेस ने पीच कलर की सीक्वेंस वर्क साड़ी इस खास मौके के लिए चुनी। रिया ने नो ज्वेलरी लुक को चुनते हुए कानों में सिर्फ स्टर्ड पहने। ग्लोसी मेकअप से उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया।
भाई-बहन की जोड़ी का कमाल
अर्जुन कपूर और उनकी बहन अंशुला के बीच की बॉन्डिंग काफी स्ट्रांग मानी जाती है और मनीष मल्होत्रा के इस ग्रांड शो में यह साफ नजर आई। अर्जुन शो में बहन के साथ मीडिया के सामने पोज देते हुए नजर आए। इस दौरान अर्जुन ने ब्लैक शेरवानी वियर की। शेरवानी के शोल्डर पर लॉयन पैटर्न एम्ब्रॉयडरी क्लासिक लुक दे रही थी। वहीं अंशुला मल्टीकलर शिफॉन साड़ी में सिंपल लुक में नजर आईं। इसके साथ उन्होंने ब्लैक डीप नेक ब्लाउज वियर किया।
नेहा का क्यूट अंदाज
एक्ट्रेस नेहा शर्मा अक्सर अपने ग्लैमरस लुक और क्यूट अंदाज के लिए जानी जाती हैं। शो में हिस्सा लेने पहुंची नेहा ने ब्लैक आउटफिट चुना। इस ड्रेस में सीक्वेंस बीड्स का वर्क था। मल्टीकलर कलर के कारण इस ड्रेस का लुक और भी बढ़ गया था। सिंपल मेकअप लुक में नेहा बेहद खूबसूरत लग रही थीं।