Overview: PM मोदी ने 'बूंग' की टीम को दी बधाई
मणिपुरी फिल्म 'बूंग' ने 79वें बाफ्टा अवॉर्ड्स में बेस्ट चिल्ड्रन एंड फैमिली फिल्म का पुरस्कार जीतकर इतिहास रच दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेकर्स को बधाई देते हुए इसे भारत और मणिपुर के लिए गर्व का क्षण बताया। फिल्म का निर्माण फरहान अख्तर ने किया है और यह डिज्नी की बड़ी फिल्मों को हराकर विजेता बनी है।
Boong’s Name Resonates At BAFTA : लंदन में आयोजित 79वें बाफ्टा फिल्म अवॉर्ड्स (BAFTA 2026) में भारत के लिए एक ऐतिहासिक गौरव का क्षण आया है। लक्ष्मीप्रिया देवी द्वारा निर्देशित और फरहान अख्तर द्वारा निर्मित मणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ (Boong) ने वैश्विक मंच पर अपनी सफलता का परचम लहरा दिया है। इस बड़ी उपलब्धि पर खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी टीम को बधाई दी है। मणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ ने ब्रिटिश एकेडमी फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स (BAFTA) समारोह में ‘बेस्ट चिल्ड्रन एंड फैमिली फिल्म’ की श्रेणी में पुरस्कार जीतकर दुनिया भर में भारत का नाम रोशन कर दिया है। यह जीत इसलिए भी खास है क्योंकि इसने अंतरराष्ट्रीय दिग्गज कंपनियों की फिल्मों को मात दी है।
पीएम मोदी ने दी बधाई: “मणिपुर के लिए खुशी का पल”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘बूंग’ की ऐतिहासिक जीत पर अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) हैंडल पर लिखाl “इस फिल्म से जुड़े सभी लोगों को बधाई। यह वास्तव में बहुत खुशी का क्षण है, खासकर मणिपुर के लिए। यह हमारे देश में अपार रचनात्मक प्रतिभा को भी उजागर करता है।”
‘बूंग’ ने दिग्गजों को कैसे पछाड़ा?
ब्रिटेन के साउथबैंक सेंटर स्थित रॉयल फेस्टिवल हॉल में आयोजित इस समारोह में ‘बूंग’ का मुकाबला दुनिया की सबसे बड़ी फिल्मों से था। फिल्म ने निम्नलिखित को मात दी:
डिज्नी की फिल्में: लिलो एंड स्टिच और जूटोपिया-2।
एनिमेटेड फिल्म: आर्को। इतनी बड़ी फिल्मों को हराकर खिताब जीतना भारतीय क्षेत्रीय सिनेमा (Regional Cinema) की बड़ी जीत मानी जा रही है।
क्या है फिल्म की कहानी?
यह निर्देशक के रूप में लक्ष्मीप्रिया देवी की पहली फिल्म है। फिल्म की कहानी मणिपुर के एक छोटे लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है। वह लड़का अपने लापता पिता की तलाश में निकलता है ताकि वह उन्हें दोबारा अपने परिवार से मिला सके। यह भावनात्मक यात्रा मणिपुर की खूबसूरती और वहां के जनजीवन को दर्शाती है।
बॉलीवुड ने भी मनाया जश्न
केवल पीएम मोदी ही नहीं, बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री इस जीत से गदगद हैl करण जौहर, शेखर कपूर और कंगना रनौत जैसी हस्तियों ने सोशल मीडिया पर ‘बूंग’ की टीम और फरहान अख्तर को बधाई दी। मेकर्स का मानना है कि इस जीत से पूर्वोत्तर भारत (Northeast India) की कहानियों को वैश्विक पहचान मिलेगी।
बाफ्टा 2026 के अन्य बड़े विजेता
समारोह में ‘बूंग’ के अलावा कुछ अन्य फिल्मों ने भी दबदबा बनाया One Battle After Another: पॉल थॉमस एंडरसन की इस राजनीतिक थ्रिलर ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक सहित 6 पुरस्कार जीते। रयान कूगलर की इस फिल्म ने 3 पुरस्कार जीते, जो किसी अश्वेत फिल्म निर्माता के लिए अब तक की सबसे बड़ी जीत है। I Swear: किर्क जोन्स की इस फिल्म ने भी 3 पुरस्कार अपने नाम किए।
