मामी फेस्टिवल की ओपनिंग सेरेमनी में प्रियंका चोपड़ा का शानदार लुक: MAMI Film Festival 2023
MAMI Film Festival 2023

MAMI Film Festival 2023: प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। फिलहाल वो अपने इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स के साथ बिजी हैं लेकिन बॉलीवुड में भी वो एक खास जगह रखती हैं। वह फिलहाल मामी फेस्टिवल में हिस्सा लेने के लिए भारत में मौजूद हैं। शुक्रवार को जब उन्होंने फेस्टिवल में एंट्री ली तो एकपल को सभी की निगाहें उन पर ठहर सी गईं। व्हाइट ट्यून गाउन में उनका लुक बहुत ही स्टनिंग लग रहा था। हॉलटर नेक के साथ उनका बन का स्टाइल अमेजिंग था। प्रियंका ने जैसे ही मामी फेस्टिवल के फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की उनके फैंस के कमेंट्स का तांता लग गया। वहीं उनके पति निक जोनस को भी उनका यह लुक कातिलाना लगा। उन्हें भी कमेंट में प्रियंका के लुक की तारीफ की है।

एयरपोर्ट पर प्रियंका ने जीता फैंस का दिल

फेस्टिवल के लिए शुक्रवार सुबह जब प्रियंका मुंबई एयरपोर्ट पहुंची तो पैपराइजी ने उन्हें घेर लिया। यहां वो बहुत खुश नजर आ रही थीं और उन्हें बहुत तसल्ली से पोज भी दिए। वहीं एयरपोर्ट पर नमस्ते करके उन्होंने अपने हिंदुस्तानी फैंस का दिल जीत लिया। आपको बता दें कि मुंबई में मामी फिल्म फेस्टवल चल रहा है। इसी सिलसिले में वो भारत आई हैं। मामी फिल्म फेस्टिवल साल 1997 से मुंबई अकेडमी ऑफ मूविंग इमेज की ओर से आयोजित किया जाता है। जहां वर्ल्ड लेवल की श्रेष्ठ फिल्मों के प्रदर्शन के साथ फिल्म मेकिंग, फंडिंग, फिल्म डिस्ट्रीब्यूशन जैसी टॉपिक्स पर भी चिंतन मनन होता है।

YouTube video

एयरपोर्ट लुक भी था अलग

प्रियंका की बात हो और उनके स्टाइल की बात न हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता। एयरपोर्ट लुक में प्रियंका काफी स्टनिंग लग रही थीं। उन्होंने ब्लैक क्रॉप टॉप के साथ लॉन्ग ब्लैक जैकेट और ग्रे पेंट पहन रखी थी। मेकअप उनका मिनिमल था और जूलरी भी बहुत लाइट थी। कुल मिलाकर प्रियंका का एयरपोर्ट लुक स्टाइल के मामले में कम नहीं था।

अपना शहर अपना ही होता है

अमेरिका में सेटल होने के बाद भी प्रियंका अक्सर मुंबई के चक्कर लगाती रहती हैं लेकिन इस बार वो काफी समय बाद लौटी हैं। यहां तक कि अपने बिजी शेड्यूल की वजह से वो सितंबर में हुई परिणीति चोपड़ा की शादी में भी नहीं पहुंच पाई थीं। लेकिन उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी को देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि वो अपने शहर मुंबई को कितना मिस कर रही थीं। उन्होंने मुंबई की सड़कों की विडियो अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की।