Malaika Arora in Pink Bikini in Tuscany
Malaika Arora in Pink Bikini in Tuscany

Summary: टस्कनी की वादियों में मलाइका का बोल्ड अवतार, मां-बेटे का साथ में हॉलिडे हंगामा

इटली के टस्कनी शहर में बेटे अरहान खान के साथ छुट्टियां मना रहीं मलाइका ने हाल ही में कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें उनका ग्लैमरस हॉलिडे लुक छाया रहा। हॉट पिंक बिकिनी हो या सफेद एलिगेंट ड्रेस, हर लुक में उन्होंने फैशन का नया स्टैंडर्ड सेट किया।

Malaika Arora Bikini Look: बॉलीवुड की फिटनेस और फैशन आइकन मलाइका अरोड़ा एक बार फिर चर्चा में हैं। उम्र के पचासवें दशक में कदम रखने के बाद भी उनका स्टाइल, ग्लैमर और कॉन्फिडेंस न सिर्फ बरकरार है, बल्कि निखरता ही जा रहा है। हाल ही में उन्होंने इटली के टस्कनी शहर से अपनी छुट्टियों की बेहद शानदार फ़ोटोज़ शेयर कीं, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। वहां वह अपने बेटे अरहान खान के साथ हैं। जहां एक ओर मां-बेटे की बॉन्डिंग देखने को मिल रही है, वहीं दूसरी ओर मलाइका का ग्लैमरस हॉलिडे लुक भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

मलाइका ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की, जिसमें वह हॉट पिंक बिकिनी में नजर आ रही हैं। यह क्लासिक ट्रायएंगल कट वाली बिकिनी उनके टोन्ड फिगर को खूबसूरती से हाईलाइट कर रही है। मिनिमल मेकअप, ओवरसाइज़ सनग्लासेस और खुले समुद्र का बैकग्राउंड, ये सब मिलकर एक परफेक्ट वेकेशन मूड बना रहे थे। बालों की नैचुरल वेव्स और शाइन करती हुई स्किन उनके लुक को और भी खास बना रही हैं।

पिंक बिकिनी वाली फ़ोटोज़ के साथ मलाइका ने कैप्शन में बस एक शब्द “पिंक” लिखा। इसके बाद तो फैंस ने उनके कमेंट्स पर दिल और आग वाले इमोजी की बाढ़ ला दी। उन्हें “एजलेस”, “हमेशा की तरह हॉट” और “छुट्टियों की देवी” कहा। सच तो यही है कि मलाइका उम्र नहीं, ट्रेंड्स सेट करती हैं।

इटली की गलियों और वाइनयार्ड्स में मलाइका का स्टाइल एक नई ऊंचाई पर नजर आया। एक और पोस्ट में वह व्हाइट रुच्ड ड्रेस में दिखीं, जिसमें फ्रंट पर गुलाब के फूल की डीटेलिंग थी और यह ड्रेस उनकी फिगर को खूबसूरती से निखार रही थी। उनका हेयरस्टाइल भी क्लासिक और क्लीन था, लाइट मेकअप और एक सुकून भरी मुस्कान। उस पोस्ट में उन्होंने लिखा, “पत्तियों वाली सड़कें, वाइनयार्ड स्टॉप्स, साफ हवा, बेटे के साथ क्वालिटी समय और जीरो शिकायत। टस्कनी, तुम जीत गए।” इस लाइन से साफ झलकता है कि उनके लिए यह ट्रिप सिर्फ फैशन शो की तरह नहीं थी, बल्कि आत्मिक सुकून और अपने बेटे के साथ बिताए खास लम्हों की यादगार यात्रा थी।

टस्कनी ट्रिप के दौरान मलाइका ने बेटे अरहान के साथ कई खूबसूरत पल शेयर किए। एक फोटो में दोनों सूर्यास्त को इन्जॉय करते दिखे, तो दूसरी में वे साथ में साइकिल चलाते हुए नजर आए। मां-बेटे की ये तस्वीरें दर्शाती हैं कि कैसे मलाइका अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को भी खूबसूरती से बैलेंस करती हैं। मां-बेटे की बॉन्डिंग और मलाइका की लाइफस्टाइल से यह साफ झलकता है कि उम्र चाहे जो भी हो, आत्मविश्वास और स्टाइल कभी फीका नहीं पड़ता।

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...