Overview: जय भानुशाली संग तलाक की खबरों के बीच माही विज के पोस्ट से बढ़ी हलचल
पिछले कुछ समय से छोटे पर्दे के सबसे चहेते कपल्स में शुमार जय भानुशाली और माही विज के रिश्ते में दरार की खबरें लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं।
Mahhi Vij Cryptic Post Amid Divorce: पिछले कुछ समय से छोटे पर्दे के सबसे चहेते कपल्स में शुमार जय भानुशाली और माही विज के रिश्ते में दरार की खबरें लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने अपनी 14 साल की शादी को खत्म करने के लिए अदालत में तलाक की अर्जी दाखिल कर दी है। हालांकि, जय या माही में से किसी ने भी सार्वजनिक तौर पर इन खबरों की पुष्टि नहीं की है, लेकिन हाल ही में माही विज द्वारा शेयर किए गए एक पोस्ट ने इन अटकलों को और भी बल दे दिया है, मानो उसने ‘आग में घी डालने’ का काम किया हो।
कपल ने डिलीट की साथ की तस्वीरें

कहा जा रहा है कि इस कपल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से साथ वाली पुरानी तस्वीरें और पोस्ट भी डिलीट कर दिए हैं। जय और माही ने साल 2011 में शादी की थी, और पिछले कुछ महीनों से उनके तलाक की अफवाहें तेजी से फैल रही हैं।
माही विज के पोस्ट ने बढ़ाई चर्चा
माही विज ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा था, “काश! हमारे पास हमेशा उन चीजों को खरीदने के लिए पैसे होते जिनका हम स्क्रीनशॉट लेते हैं।” इस पोस्ट को उनके जीवन की मौजूदा उथल-पुथल से जोड़कर देखा जा रहा है, जिससे तलाक की चर्चा जोर पकड़ गई है। ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह दावा किया गया था कि जय और माही ने कुछ महीने पहले ही तलाक की अर्जी दी थी। रिपोर्ट में कहा गया था, “रिश्ते को बचाने की बहुत कोशिश की गई, लेकिन कुछ भी नहीं बदला। दोनों काफी समय पहले ही अलग हो गए थे। उन्होंने कुछ महीने पहले तलाक के लिए अर्जी दी।”
तलाक के पेपर्स पर साइन
रिपोर्ट्स में यहां तक दावा किया गया है कि जुलाई या अगस्त के महीने में दोनों ने तलाक के पेपर पर हस्ताक्षर कर दिए थे और कानूनी मुहर लग चुकी थी। सूत्रों के मुताबिक, उनके बच्चों की कस्टडी को लेकर भी फैसला हो चुका है। इससे पहले, जब तलाक की अफवाहों ने जोर पकड़ा था, तब माही विज ने ‘द मेल फेमिनिस्ट’ पॉडकास्ट में इन पर खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उस दौरान एक्ट्रेस ने गुस्से में सवाल किया था, “अगर ऐसा है भी, तो मैं आपको क्यों बताऊं? क्या आप मेरे अंकल हैं? क्या आप मेरे वकील की फीस देंगे?”
माही ने जाहिर किया था सवालों पर गुस्सा
माही ने लोगों की आलोचनात्मक मानसिकता पर भी गुस्सा जाहिर किया था। उन्होंने कहा, “लोग किसी के तलाक या अलगाव को इतना तूल क्यों देते हैं? मैं अपने कमेंट सेक्शन में देखती हूं कि लोग लिखते हैं कि ‘माही तो डीसेंट है, जय ऐसा है।’ फिर कोई और लिखता है कि ‘जय अच्छा है, माही ही ऐसी है’। ये लोग तो बस किसी पर दोष लगाना चाहते हैं। क्या आपको सच पता है? जानते क्या हो आप लोग?”
जय और माही की फैमिली
जय भानुशाली और माही विज की एक बेटी है, तारा, जिसका जन्म साल 2019 में हुआ था। इसके अलावा, यह कपल दो बच्चों राजवीर और खुशी को भी गोद लेकर उनकी परवरिश करता है। फैंस को उम्मीद है कि ये प्यारी जोड़ी जल्द ही इन अफवाहों पर विराम लगाएगी, लेकिन फिलहाल, माही का क्रिप्टिक पोस्ट और मीडिया रिपोर्ट्स दोनों के रिश्ते के नाजुक मोड़ पर होने की तरफ ही इशारा कर रहे हैं।
