Madam Sir Season 2: टीवी की दुनिया में कुछ सीरियल ऐसे हैं जो आए और लोगों के जेहन में एक छाप छोड़ गए। सोनी सब पर आने वाले सीरियल मैडम सर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। कॉमेडी से भरपूर यह अपने एक अलग अंदाज की वजह से काफी फेमस हुआ था। 18 फरवरी 2023 केो तीन साल तक प्रसारित होने के बाद जब यह ऑफ एयर हुआ तभी से दर्शक इसके दूसरे सीजन का इंतजार कर रहे हैं। अब यह एक कलेवर में जल्द ही दर्शकों के बीच मौजूद होगा। आपको बता दें कि जय प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले सोनी सब का यह एक फेमस शो है। जब यह ऑफ एयर हुआ था उसी समय ही मेकर्स ने घोषणा कर दी थी कि हम बहुत जल्द दूसरा सीजन लेकर आएंगे।
क्या है कहानी
यह शो महिला केंद्रित है। यह सभी महिलाएं पुलिस विभाग में अलग-अलग पोस्टों पर कार्यरत हैं। इसमें हसीना मलिक जो मैडम सर के नाम से मशहूर है उनका किरदार प्रभावी है। यह एसएचओ हैं। इसे एक्ट्रेस गुलकी जोशी ने निभाया है। इनके अलावा एसआई करिश्मा सिंह ने युक्ति कपूर, भाविका शर्मा ने संतोष शर्मा, कांस्टेबल और सोनाली पंडित नायक ने हेड कांस्टेबल पुष्पा सिंह की भूमिका निभाई है। अब देखना यह है कि इस बार भी क्या यही कलाकार रहेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि मैडम सर 2 के लिए कलाकारों की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि यह कलाकार काफी लोकप्रिय थे।
लखनऊ में महिला पुलिस
इस सीजन में भी उत्तर प्रदेश में महिला पुलिसकर्मियों के जीवन और उनकी चुनौतियों के बारे में फोकस किया जाएगा। जिस तरह से पिछले सीजन में किया गया था। दर्शक उम्मीद कर रहे हैं कि कुछ नए कलाकारों की वापसी होगी और कुछ नए चेहरे भी देखने को मिलेंगे। इस सफल शो का निर्देशन अरशद खान ने किया है। इसकी कहानी रजत व्यास ने लिखी है।
