फिनाले से 3 दिन पहले घर से बेघर हुए लवकेश कटारिया, फूटा फैंस का गुस्सा: Lovekesh Kataria Eviction
Lovekesh Kataria Eviction

Lovekesh Kataria Eviction: बिग बॉस ओट सीजन 3 अपने फाइनल के बिल्कुल करीब पहुंच चुका है। घर में 7 कंटेस्टेंट थे जिनमें से चार नॉमिनेट हो गए थे। कृतिका मलिक, रणवीर शौरी और नेजी फाइनलिस्ट थे। लेकिन 30 जुलाई को मेकर्स ने नई चाल चलते हुए डबल इविक्शन कर दिया। लोगों को लग रहा था कि अरमान और साईं केतन बाहर जा सकते हैं लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अरमान तो नहीं गए लेकिन लवकेश को बाहर निकाल दिया गया। इसके बाद आप बिग बॉस को बॉयकॉट करने की मांग सोशल मीडिया पर की जा चुकी है।

Also read: विशाल के साथ हुए थप्पड़ कांड पर बहन का आया बयान, इन सितारों पर लटकी एलिमिनेशन की तलवार: Bigg Boss OTT 3 Update

जब लवकेश घर में आए थे तब उन्हें कोई नहीं जानता था तब उन्हें एल्विश का मैनेजर बोल रहे थे। हालांकि धीरे-धीरे उन्होंने सब में खुद को ढाला और एक पहचान बनाई। लोगों को लग रहा था कि वह यह शो जीत जाएंगे लेकिन फाइनल से 3 दिन पहले उन्हें इविक्ट कर दिया गया। साथ ही पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट हुए अरमान मलिक का सफर भी यहीं पर खत्म हो गया। इसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस का गुस्सा देखने को मिल रहा है और वह इस फैसले से नाखुश नजर आ रहे हैं।

लवकेश कटारिया के बाहर आने के बाद एक यूजर ने जिओ सिनेमा को डिलीट करते हुए लिखा जब हमारे भाई को जीतने नहीं देना था तो शो में बुलाया क्यों आपने उन्हें धोखे से बाहर कर दिया। कटारिया भाई आपने हमारा दिल जीता है बिग बॉस भाड़ में जाए।

एक यूजर ने लिखा फिक्स्ड और बायस्ड सीजन है। बिग बॉस ने 20 साल में जो इज्जत कमाई है वह गवा दी सिस्टम खींच के एलविश आर्मी। एक यूजर ने कहा बिग बॉस को आपके वोट की जरूरत नहीं है उन्होंने कटारिया को हटा दिया है वह भी उसे जिसे लोगों को सबसे ज्यादा इंटरटेन किया। ये बिग बॉस देखना बंद कर दो बॉयकॉट बिग बॉस। इस तरह से कई लोगों ने बिग बॉस पर अपना गुस्सा निकाला है।

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...