Summary: प्रियंका चोपड़ा भी हो गई ‘लोका चैप्टर 1’ की फैन, रिलीज होते ही बांधे तारीफों के पुल
मलयालम सुपरहीरो फिल्म ‘लोका चैप्टर 1: चंद्रा’ ने हाल ही में दर्शकों का दिल जीत लिया है। फिल्म में कलयानी प्रियदर्शन की शानदार एक्टिंग ने सभी को प्रभावित किया है। अब इस फिल्म की तारीफ बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी सोशल मीडिया पर की है।
Lokah Chapter 1: मलयालम सिनेमा की सुपरहीरो फिल्म ‘लोका चैप्टर 1: चंद्रा’ ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। फिल्म में कलयानी प्रियदर्शन की दमदार एक्टिंग ने सबको हैरान कर दिया है। अब बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी इस फिल्म की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ की है और उन्होंने तो यहां तक कहा कि वह जल्द ही यह मूवी देखने वाली हैं। आइए जानते हैं प्रियंका ने क्या कहा।
प्रियंका चोपड़ा ने टीम लोका को दी बधाई
शुक्रवार को प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर ‘लोका चैप्टर 1’ का पोस्टर शेयर किया, जिसमें कलयानी प्रियदर्शन और नास्लेन नजर आ रहे हैं और उन्होंने लिखा कि भारत की पहली महिला सुपरहीरो आ चुकी हैं, बधाई @dgsalmaan और पूरी टीम लोका को, यह कहानी पहले ही मलयालम में दर्शकों का दिल जीत चुकी है और अब हिंदी में भी रिलीज़ हो गई है, P.S. मैंने इसे अपनी वॉचलिस्ट में एड कर लिया है और आप देख रहे हैं?
आलिया भट्ट और अक्षय कुमार भी कर चुके हैं तारीफ
फिल्म ‘लोका चैप्टर 1 पर बॉलीवुड स्टार्स ने भी अपना प्यार और समर्थन दिखाया है। अलिया भट्ट ने फिल्म को लेकर कहा कि यह पौराणिक लोककथा और रहस्य का एक ताज़ा मिश्रण है और देखकर अच्छा लगा कि इसे इतना प्यार मिल रहा है। उन्होंने लिखा कि यह सिनेमा में एक ऐसा कदम है जिसका वह हमेशा सपोर्ट करेंगी। वहीं, अक्षय कुमार ने भी कलयानी प्रियदर्शन की तारीफ की और कहा कि प्रतिभा परिवार में दौड़ती है, सुना था अब देखा, और @kalyanipriyan की शानदार एक्टिंग देखकर अच्छा लगा उन्होंने हिंदी रिलीज़ और पूरी टीम के लिए अपनी बधाई भी दीं। कलयानी, फिल्ममेकर प्रियदर्शन की बेटी हैं और उन्होंने अक्षय कुमार के साथ कई बार काम किया है।
लोका चैप्टर 1 क्यों हो रही है लोकप्रिय
फिल्म ‘लोका चैप्टर 1 में कलयानी प्रियदर्शन एक दमदार नायिका चंद्रा के रूप में नजर आ रही हैं, जो पौराणिक कथाओं से प्रेरित है और आधुनिक दुनिया में रोमांच से भरी अपनी यात्रा करती है। फिल्म के निर्देशक डोमिनिक अरुण हैं और इसे दुलकर सलमान के प्रोडक्शन हाउस वेफेयरर फिल्म्स ने बनाया है। इसके अलावा नास्लेन, सैंडी, अरुण कुरियन, चंदु सलीमकुमार, निशांत सागर, रघुनाथ पलेरी, विजयाराघवन, नित्य श्री और सरथ सभा भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म ने दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से जबरदस्त तारीफें पाई और अब यह हिंदी में भी रिलीज़ हो चुकी है। रिलीज़ के पहले ही हफ्ते में फिल्म ने ₹100 करोड़ का कारोबार कर लिया, जिससे यह साउथ इंडियन इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली वूमेन ओरिएंटेड फिल्म बन गई।
प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग फिल्म
प्रियंका चोपड़ा जल्द इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में वापसी करने वाली है। वो एसएस राजामौली की फिल्म SSMB 29 के साथ, जिसमें महेश बाबू और प्रित्वराज सुकरमन भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म एक एक्शन-एडवेंचर होगी, जिसे इंडियाना जोन्स जैसी कहानी बताया जा रहा है, और फिलहाल प्रोडक्शन में है।
