Priyanka Chopra
Priyanka Chopra

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक धाक जमाने वाली Priyanka Chopra आजकल अपने मदरहुड को इन्जवॉय कर रही हैं। प्रियंका—निक जोनस ने हाल ही में सरोगेसी से बेबी गर्ल को जन्म दिया है। प्रियंका ने बच्ची को संभालने के लिए अपने कई बड़े प्रोजेक्ट को भी छोड़ दिया है।

39 वर्षीय प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया के जरिए मां बनने की खुशी दी थी। पूरी दुनिया के लोगों ने प्रियंका—निक को माता—पिता बनने की बधाई दी थी। बच्ची के नाम को जानने के लिए लोग बेहद उत्साहित हैं लेकिन अभी तक नाम का कोई खुलासा नहीं किया गया है। प्रियंका अपने बच्चे के लालन—पालन पर करोड़ो रुपये खर्च कर रही हैं। प्रियंका या निक की तरफ से अभी तक बच्ची की तस्वीर भी नहीं दिखाई गई है।

बच्चे के नाम को लेकर प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने जानकारी साझा करते हुए कहा है कि पंडित जी जब नाम निकालेंगे तभी नाम रखा जाएगा। प्रियंका की मां नानी बनने पर बेहद खुश नज़र आ रही हैं। 15 जनवरी को प्रियंका के घर नन्ही परी का आगमन हुआ था। मधु चोपड़ा अपने कॉस्मेटिक क्लीनिक के 14 साल पूरा होने पर मीडिया से मुखातिब हुईं थी।

जैसे कि सभी लोग अपने बच्चे को बेस्ट देना चाहते हैं उसी तरह ​पीसी ने भी अपने बच्चे के आने से पहले ही सभी तैयारियां कर ली थी। बच्चे को ध्यान में रखते हुए अभिनेत्री ने अपने लॉस एंजिलिस स्थित घर को तैयार किया था। प्रियंका और निक जोनस की लॉस एंजेलिस स्थित प्रॉपर्टी सबसे महंगी प्रॉपर्टीज में शुमार है। जिसे कपल ने 20 मिलियन डॉलर में खरीदा था।

प्रियंका के वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका ने मां बनने के बाद फिल्म ‘जी ले जरा’ से हाथ खींच लिए हैं। एक्ट्रेस अपने पहले बच्चे को अपना वक्त और एनर्जी देना चाहती हैं। प्रियंका ने इससे पहले अपनी शादी के वक्त भी सलमान खान की फिल्म को ठुकरा दिया था। प्रियंका के इन फैसलों से पता चलता है कि वह फिल्मों से ज्यादा रिश्तों को अहमियत देती हैं।

सपना झा गृहलक्ष्मी पत्रिका में बतौर सोशल मीडिया मैनेजर और सीनियर सब एडिटर के रूप में साल 2021 से कार्यरत हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता...

Leave a comment