Lata Saberwal and Sanjeev Seth/Lata Saberwal Post
Lata Saberwal and Sanjeev Seth/Lata Saberwal Post

Summary: 15 साल साथ रहने के बाद लता सबरवाल और संजीव सेठ ने लिया अलग होने का फैसला

"ये रिश्ता क्या कहलाता है" में अक्षरा की मां का किरदार निभाने वाली लता सबरवाल ने 15 साल बाद अपने पति संजीव सेठ से अलग होने की घोषणा की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर यह जानकारी दी और निजी जीवन की शांति का सम्मान करने की अपील की।

Lataa Saberwal Sanjeev Seth Separation: लता सबरवाल और संजीव सेठ ने “ये रिश्ता क्या कहलाता है” में अक्षरा यानी हिना खान की मां और पिता रोल किया था। लता और संजीव दोनों को असल जिंदगी में भी प्यार हुआ और दोनों ने अपनी बाकी जिंदगी एक साथ बिताने के लिए शादी करने का फैसला किया। लेकिन अब शादी के 15 साल बाद लता सबरवाल ने खुद इंस्टाग्राम पर अपने फैन सबको यह सूचना दी है कि वह और संजीव सेठ अलग हो चुके हैं। 

Lata Saberwal Post on Separation
Lata Saberwal Post on Separation

लता और संजीव 15 साल तक साथ रहे, लेकिन 21 जून 2025 को हिना खान की ऑनस्क्रीन मां ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने फैंस के साथ दिल तोड़ने वाली खबर शेयर की। उन्होंने अपनी पोस्ट में सबको बताया कि उन्होंने और संजीव ने इतने सालों तक साथ रहने के बाद अलग होने का फैसला किया है। उन्होंने संजीव को उनके बेटे के रूप में सबसे अच्छा तोहफा देने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने संजीव को उनके भविष्य के के लिए शुभकामनाएं भी दीं। 

लता ने इस अलगाव के पीछे का कोई कारण नहीं बताया। हां, उन्होंने अपने फैंस से यह जरूर अनुरोध किया है कि सब लोग उनके और उनके परिवार की शांति का सम्मान करें और उनसे इस संबंध में कोई भी सवाल न करें। लता ने इस पोस्ट पर कमेन्ट करने का सेक्शन ही बंद कर दिया है, इसलिए उनके फैंस कुछ कह नहीं पा रहे हैं। हालांकि, लता सबरवाल की दूसरी पोस्ट पर उनके फैंस कमेंट्स करके अपना दुख जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “शॉकिंग है मैम, आपका सेपरेशन सुनकर बहुत बुरा लगा.. सच में ये भी महसूस हुआ कि इ खुश दिखने वाला इंसान अंदर से कितना परेशान भी हो सकता है.. हमेशा खुश रहिए”। एक अन्य ने लिखा, “तलाक कभी भी आसान निर्णय नहीं होता है.. आपने बहुत कुछ सहा होगा और दूसरों से अपना दर्द छिपा कर रखा..आप जल्दी हील हो जाएं”। 

Lata Saberwal and Sanjeev Seth
Lata Saberwal and Sanjeev Seth

लता सबरवाल और संजीव सेठ की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री सबको खूब पसंद आई थी। इन्हें अपनी खुद की भी केमिस्ट्री इतनी दिल को छू गई कि कुछ ही दिनों में रोमांस में बदल गई। दोनों ने जल्दी ही शादी भी कर ली। लता के लिए यह पहली शादी थी, लेकिन संजीव के लिए यह उनकी दूसरी शादी थी। इससे पहले उन्होंने पहले रेशम टिपनिस से शादी की थी और उनसे उन्हें दो बच्चे भी हैं। रेशम से तलाक के बाद उन्हें फिर से लता से प्यार हुआ था।

संजीव ने एक बार लता के साथ अपनी प्रेम कहानी के बारे में बात की थी और बताया कि उन्हें एक दूसरे का खाना बहुत पसंद है। और जैसा कि कहावत है कि जो परिवार साथ खाता है, वह साथ रहता है, उनके साथ भी ऐसा ही हुआ। संजीव और लता ने 2009 में डेटिंग शुरू की। लता सबरवाल से शादी से पहले संजीव ने 1993 में रेशम टिपनिस से शादी की थी। रेशम से संजीव को एक बेटी भी है, जिसका नाम ऋषिका सेठ है। 

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...