Overview: परफॉर्मेंस के दौरान बुरी तरह गिर पड़ीं लेडी गागा
मंच पर अपनी बिजली-सी शानदार परफॉर्मेंस दे रहीं गागा अचानक बहुत ही तेजी से स्टेज से नीचे गिर पड़ीं।उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, लेकिन जिस खूबसूरती और बिंदास अंदाज से उन्होंने खुद को संभाला, वह वाकई तारीफ के काबिल था।
Lady Gaga fell Badly on Stage(Lady Gaga News): पॉप की दुनिया की बेताज बादशाह, लेडी गागा इन दिनों अपने धमाकेदार “मेहेम बॉल” टूर पर संगीत प्रेमियों का दिल जीत रही हैं। हाल ही में लास वेगास के जगमगाते शहर में उनके एक शो के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसने वहां मौजूद हजारों फैंस की सांसे रोक दीं। मंच पर अपनी बिजली-सी शानदार परफॉर्मेंस दे रहीं गागा अचानक बहुत ही तेजी से स्टेज से नीचे गिर पड़ीं।
उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, लेकिन जिस खूबसूरती और बिंदास अंदाज से उन्होंने खुद को संभाला, वह वाकई तारीफ के काबिल था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर फैल गया और एक बार फिर लेडी गागा ने दिखा दिया कि वो क्यों लाखों दिलों पर राज करती हैं।
गिरने के बाद भी लेडी गागा ने जारी रखी परफॉर्मेंस
Lady Gaga slips and falls during one of her shows in Las Vegas, right after the camera man slipped too😫 #MAYHEMBall pic.twitter.com/v7dAwOV1Vl
— Pop Tales (@Pop_Tales) July 22, 2025
वीडियो किस दिन की है, इस बात का खुलासा नहीं हो पाता है। दरअसल, यह घटना 16, 18 या 19 जुलाई को लास वेगास में उनके शो के दौरान हुई थी। इस दौरान वह अपना इमोशनल सॉन्ग “Vanish Into You” गा रही थीं। 21 जुलाई को सामने आए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे शुरुआत में लेडी गागा का कैमरामैन भी संतुलन खोने से बाल-बाल बचा।
गागा जब उसे संभालते हुए आगे बढ़ीं, तो शायद उनका पैर अटक गया और अगले ही पल वो धड़ाम से स्टेज पर गिर गईं। पलक झपकते ही, उनके स्टाफ ने उन्हें उठाया और सबसे हैरान करने वाली बात यह थी कि खुद लेडी गागा ने बिना किसी झिझक के पूरी बेधड़क और बिंदास होकर अपनी परफॉर्मेंस जारी रखी।
गिरने के बाद भी लेडी गागा ने नहीं मारी हार
यह नजारा देखकर वहां मौजूद भीड़ खुशी से झूम उठी और तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा हॉल गूंज उठा। सिंगर ने भी अपने फैंस को निराश नहीं किया और अपनी दमदार एनर्जी से स्टेज पर आग लगा दी। यह पहली बार नहीं है, जब लेडी गागा लास वेगास में मंच पर गिरी हैं। साल 2019 में भी कुछ ऐसा ही हादसा हुआ था, जब एक शो के दौरान वह गिरीं और तब एक फैन ने आगे बढ़कर उन्हें सहारा दिया था।
हर बार, गागा ने साबित किया है कि उनकी हिम्मत और प्रोफेशनलिज्म लाजवाब है। लास वेगास में लेडी गागा की परफॉर्मेंस 19 जुलाई को समाप्त हो गई थी और इसके बाद 22 जुलाई को उन्होंने सैन फ्रांसिस्को में अपनी कला का जादू बिखेरा।
मल्टी-टैलेंटेड सुपरस्टार हैं लेडी गागा
लेडी गागा सिर्फ एक सफल सिंगर ही नहीं हैं, बल्कि उनके टैलेंट का दायरा काफी बड़ा है। वह बेहतरीन गीतकार हैं, एक सफल बिजनेसवुमन हैं और उन्होंने कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा भी मनवाया है। वह उन चुनिंदा म्यूजिकल आर्टिस्ट में से एक हैं जिनके रिकॉर्ड्स दुनिया भर में सबसे ज्यादा बिकते हैं। फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, लेडी गागा की नेट वर्थ करीब 150 मिलियन डॉलर है, जो उनकी बेमिसाल सफलता का प्रमाण है। इसके अलावा, वह अपने कॉन्सर्ट में एक रात की परफॉर्मेंस के लिए लगभग 1 मिलियन डॉलर की भारी-भरकम फीस चार्ज करती हैं।
