अजुर्न कपूर के साथ अफेयर पर कुशा कपिला ने तोड़ी चुप्पी: Kusha with Arjun Kapoor
Kusha with Arjun Kapoor

Kusha with Arjun Kapoor: इन दिनों सोशल मीडिया पर अजुर्न कपूर और मलाइका अरोड़ा की ब्रेकअप की खबरें चल रही हैं। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर इन दोनों के रिलेशन में आखिर चल क्या रहा है। एक तरफ अर्जुन कपूर अकेले ही वेकेशन मना रहे हैं तो दूसरी तरफ मलाइका भी अपनी जिंदगी में बिजी हैं। इन दोनों के साथ पिछले दिनों एक और खबर सनसनी की तरह फैली कि अर्जुन मलाइका से ब्रेकअप के बाद सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर कुशा कपिला को डेट कर रहे हैं। लेकिन अब कुशा ने इस बात पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और कहा है कि अर्जुन और उनके अफेयर की खबर बकवास है। उन्होंने कहा है यह खबरें पढ़कर मेरी मां को बड़ा झटका लगा है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम चैनल पर इसकी जानकारी दी है।

चेहरे पर दिखी उदासी

मलाइका और अर्जुन का अपने रिलेशंस को लेकर कोई बयान नहीं आया है। हालांकि दोनों करन जौहर की डिनर पार्टी में साथ स्पॉर्ट हुए थे। लेकिन दोनों के ही चेहरों पर एक अजीब सी उलझन और उदासी थी। कुशा के बारे में आपको बता दें कि कुशा और उनके पति जोरावर आहलूवालिया का पिछले महीने ही तलाक हुआ है। लेकिन फिलहाल कुशा अपने निजी जीवन से ज्यादा अपने काम को लेकर एक्साइटेड हैं। वह फिल्म सुखी में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह शिल्पा शेट्‌टी के साथ नजर आने वाली हैं।

कौन हैं कुशा कपिला?

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी से ग्रेजूएट कुशा ने साल 2016 में बिली मैसी नाम के कैरेकटर को बनाया। यह कैरेकटर इंटरनेट पर बहुत हिट हुआ था। आज कुशा सोशल मीडिया पर किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वह ओटीटी पर घोस्ट स्टोरीज, मसाबा-मसाबा सीजन 2 कॉमिक्सतान के सीजन 3 में नजर आ चुकी हैं। सेल्फी में भी उनके रोल को काफी पसंद किया गया था। इनकी आने वाली फिल्म सुखी 22 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।