Overview:
यादव ने हाल ही में अपनी बचपन की दोस्त वंशिका से इंगेजमेंट की है। दोनों ने 4 जून को लखनऊ में सगाई की थी। इस समारोह को बेहद प्राइवेट रखा गया था, जिसमें सिर्फ परिवार, रिश्तेदार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे।
Kuldeep Yadav Wife: टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव इन दिनों सुर्खियों में हैं। वैसे तो यादव इस समय इंग्लैंड में होने वाली टेस्ट सीरीज की तैयारियां कर रहे हैं। इसी सिलसिले में वह इंग्लैंड हैं। लेकिन इसी दौरान उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया कि टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले ही वह चर्चा में आ गए।
बचपन की दोस्त से सगाई
यादव ने हाल ही में अपनी बचपन की दोस्त वंशिका से इंगेजमेंट की है। दोनों ने 4 जून को लखनऊ में सगाई की थी। इस समारोह को बेहद प्राइवेट रखा गया था, जिसमें सिर्फ परिवार, रिश्तेदार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। इस समारोह में क्रिकेटर रिंकू सिंह भी अपनी होने वाली पत्नी सपा सांसद प्रिया सरोज के साथ पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि कुलदीप और वंशिका नवंबर में शादी के बंधन में बंधेंगे।
इसलिए चर्चा में हैं कुलदीप यादव
Kuldeep Yadav uploaded this on Insta and deleted it 😭 pic.twitter.com/QMSdjvDUL3
— Aaraynsh (@aaraynsh) June 16, 2025
हाल ही में कुलदीप यादव ने अपनी मंगेतर वंशिका के साथ कई तस्वीरें पोस्ट की। जिसमें यह कपल काफी स्टाइलिश अंदाज में दिख रहा है। कुलदीप ने ब्लैक सूट और वंशिका ने व्हाइट कलर का गाउन वियर किया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ये तस्वीरें इंग्लैंड से ही पोस्ट की गई हैं। लेकिन फोटो पोस्ट करने के कुछ ही देर बाद कुलदीप ने उन्हें डिलीट कर दिया। ऐसे में लोग कई तरह के सवाल उठा रहे हैं। लोगों के मन में सवाल है कि आखिर कुलदीप ने ऐसा क्यों किया। आपको बता दें कि वंशिका लखनऊ की ही रहने वाली हैं और एलआईसी में जॉब करती हैं।
फैंस पूछ रहे हैं अजीब सवाल
फोटो डिलीट करने के बाद से ही फैंस कुलदीप से कई सवाल कर रहे हैं। कुछ पूछ रहे हैं कि क्या भाभी जी फोटो शेयर करने से गुस्सा हो गई क्या। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, आप लंदन में बीसीसीआई के खर्च पर शादी करना चाहते हैं क्या। हालांकि कुलदीप यादव का फोटो पोस्ट करके डिलीट करने का कारण अभी तक किसी को पता नहीं चल सका है। वहीं फैंस अपने अपने कयास लगा रहे हैं।
इंग्लैंड में धूम मचाने को तैयार कुलदीप
दूसरी ओर कुलदीप यादव का पूरा फोकस अब इंग्लैंड में होनी वाली टेस्ट सीरीज पर है। भारतीय क्रिकेट टीम इस दौरे पर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी।इस सीरीज की शुरुआत 20 जून, 2025 से होने जा रही है। यह सीरीज स्पिनर कुलदीप यादव के लिए कई मायनों में बहुत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। क्योंकि इसमें यादव टीम के मुख्य स्पिनर्स में शामिल होंगे। इस भारतीय स्पिनर के लिए यह एक बड़ा मौका माना जा रहा है क्योंकि लॉर्ड्स, बर्मिंघम और द ओवल की पिच स्पिनरों के लिए बेहतरीन मानी जाती है।
इंग्लैंड को हमेशा चटाई धूल
खेल विशेषज्ञों के अनुसार कुलदीप यादव एक बेहतरीन स्पिनर हैं और उनका ओवरऑल रिकॉर्ड इंग्लैंड के खिलाफ बेहतरीन रहा है। अभी तक के कुल छह मैचों में यादव ने 22.28 की औसत और 38.70 की स्ट्राइक रेट से 21 विकेट लिए हैं।
