मानसून में क्रिस्टल डिसूजा के वॉर्डरोब से लें बीची आउटफिट्स इंस्पिरेशन: Krystal D'souza Beach Outfits
Krystal D'souza Beach Outfits

Krystal D’souza Beach Outfits : टीवी इंडस्ट्री की बेलन वाली बहु यानिकि क्रिस्टल डिसूजा
एक बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस हैं, जो वेस्टर्न से लेकर ट्रेडिशनल तक, हर लुक में रॉक करती नजर आती हैं। टीवी सीरियल की ये एवरग्रीन बहु न सिर्फ ट्रेडिशनल और एथनिक आउटफिट्स में बेहद खूबसूरत लगती हैं, बल्कि अपने वेस्टर्न गेटअप में वो आग लगा देती हैं। अगर आप भी क्रिस्टल की ही तरह बेहद खूबसूरत नजर आना चाहती हैं, तो उनके बीच आउटफिट्स आप बेझिझक ट्राई कर सकती हैं। काफी हॉट और फंकी दिखने वाले ये बीच आउटफिट्स न सिर्फ आपकी बीच मेमोरी को खास बनायेंगे बल्कि आपके लुक और फोटोग्राफ्स में भी चार चांद लगा देंगे। आइए डिटेल में क्रिस्टल के टॉप फाइव बीच लुक्स के बारे में जानते हैं।

यह भी देखे-ग्लोइंग स्किन के लिए अपनाएं 8 कोरियन ब्यूटी टिप्स: Korean Beauty Tips

इस मॉनसून क्रिस्टल डिसूजा के खूबसूरत वॉर्डरोब से लें आउटफिट इंस्पिरेशन : Krystal D’souza Beach Outfits

डेनिम शॉर्ट्स लुक

अगर आप भी अपने बीच वेकेशन पर फंकी और खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो ये आउटफिट आपके लिए एक दम परफेक्ट है। इस खास लुक में कृस्तक ने ब्लू डेनिम शॉर्ट्स को एक टाई एंड डाइ स्टेप टॉप के साथ कैरी किया है। फ्लोरल मैचिंग लॉन्ग श्रग ने इस आउटफिट में चार चांद लगा दिए। अगर आप भी क्रिस्टल की ही तरह ये आउटफिट कैरी करती हैं, तो हंड्रेड परसेंट आप बेहद खूबसूरत दिखने वाली हैं। डेनिम शॉर्ट्स का ये वैरिएशन न सिर्फ बेहद कूल है बल्कि साथ ही कंफर्टेबल भी है।

ग्रीन इन दि ब्लूज

खूबसूरती के लिए मशहूर, अभिनेत्री क्रिस्टल डिसूज़ा ने बीते दिनों एक बेहद खास गेटअप लिया जिसमे उन्होंने ब्लू डेनिम रिप्ड शॉर्ट्स के साथ एक ग्रीन कलर का बेहद हॉट टॉप कैरी किया। गले में पर्ल नेकपीस ने इस बीच आउटफिट को और भी खास बना दिया। आप भी क्रिस्टल के इस बीच आउटफिट से इंस्पिरेशन लेकर अपनी बीच वेकेशन को खास बना सकती हैं। आप क्रिस्टल की ही तरह इस शॉर्ट्स के साथ कोई अन्य कलर का टॉप या फिर क्रॉप टॉप भी कैरी कर सकती हैं।

ब्लैक एंड व्हाइट

ब्लैक एंड व्हाइट एक ऐसा कॉम्बिनेशन है, जो बेहद कूल, क्लासी और कोजी लगता है। इस खास लुक में क्रिस्टल डिसूज़ा ने एक ब्लैक कलर का स्विम सूट कैरी किया। व्हाइट श्रग ने क्रिस्टल के इस लुक को और भी ज्यादा एन्हांस कर दिया। अगर आप चाहें, तो आप भी क्रिस्टल का यह लुक कैरी करके अपने बीच वेकेशन को एंजॉय कर सकती हैं। स्विम सूट का ये खास अंदाज बेहद यूनिक है, और इसको ट्राई कर आप अपनी वेकेशन में आग लगा सकती हैं।

यह भी देखे-हर साल गर्मियों में ऑयली स्किन करती है परेशान, तो अपनाएं ये टिप्स

द पर्ल गर्ल

समुद्र किनारे अगर आप भी एक मोती यानिकि पर्ल की तरह चमकना चाहती हैं, तो ये बीच आउटफिट आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट हो सकता है। इस खास आउटफिट में क्रिस्टल ने एक व्हाइट स्टेप टॉप को एक व्हाइट स्ट्रेट लेनिन पैंट के साथ पेयर करते हुए कैरी किया। क्रिस्टल का यह लुक बेहद खास और खूबसूरत है, जिसमे वो किसी मॉडर्न टाइम प्रिंसेस की तरह नजर आ रही है।

एवरग्रीन गाउन

क्रिस्टल अपने फैंस के लिए समय समय पर अपने विभिन्न लुक्स साझा करती रहती हैं, जिनमे उनके फैंस उन्हे प्यार देते नजर आते हैं। बीते दिनों क्रिस्टल ने अपनी कुछ तस्वीरें साझा की जिनमे वो एक जियोमेट्रिकल प्रिंट वन पीस गाउन में नजर आ रही थी। अगर आप चाहें तो क्रिस्टल के इस सिंपल और एलिगेंट लुक से भी इंस्पिरेशन ले सकती हैं। एवरग्रीन गाउन का यह लुक न सिर्फ काफी कूल है बल्कि एलिगेंट भी है।

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पूर्व में मैंने दैनिक...