Kritika Kamra Winter Looks
Kritika Kamra Winter Looks

Overview:

पिछले दिनों आई वेब सीरीज ग्यारह-ग्यारह में अपनी दमदार एक्टिंग से सभी को इंप्रेस करने वाली कृतिका कामरा का ड्रेसिंग सेंस शानदार है। यह एक्ट्रेस अपने सिंपल अंदाज से भी फैंस के दिलों में जगह बना लेती है। कृतिका का विंटर वार्डरोब कलेक्शन शानदार है।

Kritika Kamra Winter Looks: टीवी के साथ ही फिल्मों में भी अपना जलवा दिखाने वाली खूबसूरत एक्ट्रेस कृतिका कामरा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। पिछले दिनों आई वेब सीरीज ग्यारह-ग्यारह में अपनी दमदार एक्टिंग से सभी को इंप्रेस करने वाली कृतिका का ड्रेसिंग सेंस शानदार है। यह एक्ट्रेस अपने सिंपल अंदाज से भी फैंस के दिलों में जगह बना लेती है। कृतिका का विंटर वार्डरोब कलेक्शन शानदार है। अगर आप भी इस विंटर में स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो इनका वार्डरोब आपको काफी इंस्पायर कर सकता है।

स्कर्ट एंड बूट्स में दिखें स्मार्ट

विंटर सीजन में किसी भी वेस्टर्न आउटफिट पर अगर आप लॉन्ग बूट्स वियर करती हैं तो आधा इंप्रेशन तो आप उसी समय बना सकती हैं। लॉन्ग बूस्ट, स्कर्ट, जींस, फ्रॉक, बॉडीकॉन ड्रेस सभी के साथ अच्छे लगते हैं। हल्की सर्दी में आप कृतिका का यह अंदाज अपना सकते हैं। इसमें लॉन्ग स्कर्ट और क्रॉप टॉप के साथ कृतिका ने प्रिंटेड ओवरकोट वियर किया है। अपने लुक को उन्होंने लॉन्ग बूट्स से कंप्लीट किया है। आउटिंग, हॉलीडे और दोस्तों के साथ मीटअप के लिए यह एक परफेक्ट आउटफिट हो सकता है।

ओवरकोट विद जींस

सर्दियों में ओवरकोट आपके लुक में चार चांद लगा सकते हैं। बस जरूरत है तो इन्हें ठीक तरीके से स्टाइल करने की। ओवरकोट की खासियत यह है कि आप इन्हें वेस्टर्न वियर के साथ ही इंडियन वियर जैसे साड़ी-सूट के साथ भी आसानी से कैरी कर सकती हैं। कृतिका ने लूज फिट जींस के साथ इसे पेयर किया है। अपने लुक को अलग दिखाने के लिए उन्होंने कोट को बेल्ट से स्टाइल किया है। ऑफिस, कॉलेज और आउटिंग के लिए यह एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

फिश कट स्कर्ट विद ब्लेजर

अगर आप सर्दियों में सबसे अलग दिखना चाहती हैं तो आपको अपना ड्रेसिंग स्टाइल भी वैसा ही रखना होगा। फिश कट स्कर्ट के साथ हाई नेक स्कीवी ​पहनें और उसे लॉन्ग ब्लेजर के साथ पेयर करें। सर्दियों में स्टाइलिश दिखने के लिए यह आउटफिट एक परफेक्ट च्वाइस हो सकती है।

डेनिम वेस्ट कोट और ओवरकोट

सर्दियों में स्टाइलिश दिखने के लिए डेनिम ​एक अच्छी च्वाइस हो सकती है, क्योंकि मोटा फेब्रिक होने के कारण यह गर्म रहता है, कंफर्टेबल होता है और स्टाइलिश भी लगता है। लूज फिट डेनिम जींस के साथ डेनिम वेस्ट कोट वियर करें। इसे ब्लैक या फिर कृतिका की तरह व्हाइट शर्ट के साथ पेयर करें। इस आउटफिट का लुक बढ़ाने के लिए ओवरकोट वियर करें। विंटर सीजन के लिए यह एक परफेक्ट लुक है।

ट्रेंड में है शॉर्ट पफर विंटर जैकेट्स

विंटर सीजन के ट्रेंड्स बदलते रहते हैं। अब लॉन्ग के साथ ही शॉर्ट पफर जैकेट्स काफी ट्रेंड में हैं। ये जैकेट्स आपके सिंपल आउटफिट को भी एलिगेंट लुक देती है। अगर आप भी इस सीजन में सुपर से भी उपर नजर आना चाहती हैं तो कृतिका के इस लुक को अपना सकती हैं। एक्ट्रेस का यह ऑल ब्लैक लुक काफी इंप्रेसिव है। आप व्हाइट लॉन्ग सॉक्स और शूज वियर करके अपने लुक को बढ़ा सकती हैं।

चैक लिस्ट में शामिल करें चैक्स

भीड़ से अलग दिखने की चाहत रखती हैं तो आपको वैसा ही आउटफिट भी चुनना होगा। चैक्स इसमें मददगार हो सकते हैं। आप ब्लैक एंड व्हाइट चैक शॉर्ट स्कर्ट के साथ सेम जैकेट वियर करें। यह सिंपल सा आउटफिट भी आपके लुक को काफी बढ़ा देगा।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...