Prior to Gaurav Kapur, Kritika Kamra was in a Relationship With Karan Kundrra
Prior to Gaurav Kapur, Kritika Kamra was in a Relationship With Karan Kundrra

Summary: गौरव कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं क्रितिका कामरा

कृतिका कामरा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने नए रिलेशनशिप की जानकारी शेयर करते हुए फैंस को आश्चर्यचकित कर दिया। गौरव कपूर के साथ उनकी नई शुरुआत ने उनके पुराने फैंस को 2009 में करण कुंद्रा के साथ शुरू हुए रिश्ते की याद दिला दी।

Kritika Kamra and Karan Kundra Breakup: टीवी और वेब सीरीज एक्ट्रेस कृतिका कामरा ने इस हफ्ते अपने इंस्टाग्राम पर फैंस को चौंका दिया। कृतिका ने अपने नए रिलेशनशिप का स्टेटस अपने फॉलोअर्स के साथ शेयर किया और बताया कि वह गौरव कपूर के साथ हैं। कृतिका के फैंस के लिए यह सब बेहद नया था क्योंकि पिछले कुछ सालों से कृतिका ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी किसी भी तरह की अपडेट शेयर नहीं की थी। इसी बीच कृतिका के फैंस को करण कुंद्रा के साथ उनका रिश्ता याद आ गया, जो दोनों के डेब्यू टीवी शो “कितनी मोहब्बत है” से शुरू हुआ था।

Karan Kundrra and Kritika Kamra Relationship
Karan Kundrra and Kritika Kamra Relationship

कृतिका और करण की प्रेम कहानी 2009 में दोनों के डेब्यू टीवी शो “कितनी मोहब्बत है” से शुरू हुई थी।  दोनों जल्दी ही टीवी के सबसे पसंदीदा ऑन और ऑफ स्क्रीन कपल्स में शामिल हो गए थे। उनका रिश्ता कुछ सालों तक चला, लेकिन 2012 के आसपास दोनों ने अपने अपने रास्ते अलग कर लिए। 

एक पुराने इंटरव्यू में कृतिका ने ब्रेकअप का कारण शेयर करते हुए कहा था, “करण और मेरे बीच ब्रेकअप का कोई निश्चित कारण नहीं था। हमारे बीच कोई लड़ाई नहीं हुई। हम दोनों अपने नए शो में बहुत व्यस्त हो गए और इसने हमारे रिश्ते पर असर डाला। हम दोनों के बीच इमोशनल अटैचमेंट थी, हम 24 घंटे साथ रहते थे, लेकिन उन्होंने कभी प्रपोज नहीं किया और मुझे इसकी खुशी है।”

उन्होंने यह भी बताया कि उनका ब्रेकअप कभी ऑफिशियल तरीके से नहीं हुआ। कृतिका ने यह भी बताया था आज भी उनके बीच एक कम्फर्ट लेवल है और वे दोनों किसी भी चीज पर बात कर सकते हैं। यदि किसी को सलाह चाहिए होती है, तो दोनों एक-दूसरे को पहले कॉल करते हैं।

ब्रेकअप के बाद कृतिका ने अपने निजी जीवन को सार्वजनिक नहीं रखा। करण कुन्द्रा से ब्रेकप के बाद वह उदय सिंह गौरी के साथ रिलेशनशिप में रही, लेकिन उन्होंने इसे कभी कन्फर्म नहीं किया। वहीं करण कुंद्रा ने अपने रिश्तों को सार्वजनिक रखा। पहले उनका नाम वीजे अनुषा दांडेकर के साथ जुड़ा और बिग बॉस के बाद वह तेजस्वी प्रकाश के साथ चार साल से रिलेशनशिप में हैं।

कृतिका ने हाल ही में अपने इसन्ताग्रम पर गौरव कपूर के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिन्हें देखकर उनके फैंस खुश हैं। गौरव कपूर को उनके ह्यूमरस होस्टिंग के लिए पसंद किया जाता है। उन्होंने वीजे और एक्टर के रूप में करियर शुरू किया, लेकिन क्रिकेट प्रेजेंटिंग और ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस जैसे शो के जरिए उन्हें असली पहचान मिली। इस शो में विराट कोहली, एमएस धोनी, रोहित शर्मा, सचिन तेंदुलकर जैसी क्रिकेट लीजेंड्स और हार्दिक पांड्या, स्मृति मंधाना, नीरज चोपड़ा जैसी हस्तियों ने खुले दिल से बातचीत की है।

Gaurav Kapur was married to actress Kirat Bhattal
Gaurav Kapur was married to actress Kirat Bhattal

कृतिका कामरा के साथ रिलेशनशिप में आने से पहले गौरव किरत भट्टाल के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। किरत भी एक्ट्रेस और ट्रैवल शो होस्ट हैं। गौरव और किरात ने 2014 में शादी की थी और कहा जाता है कि  2021 में दोनों अलग हो गए।

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...