करवा चौथ पर पाना है सेलिब्रिटी लुक तो जरूर देखें कृति सेनन के स्टाइलिश ब्लाउज डिजाइन: Kriti Sanon Blouse Design
Kriti Sanon Blouse Design

Kriti Sanon Blouse Design: इस साल 1 नबंवर, 2023 को करवा चौथ है। यह महिलाओं के सबसे खास त्योहारों में से एक है। यही कारण है कि हर महिला इस खास दिन को और भी स्पेशल बनाने की तैयारियों में जुटी है। ऐसे में आउटफिट्स पर ध्यान देना काफी इंपोर्टेंट है। इस दिन ज्यादातर महिलाएं साड़ी वियर करना पसंद करती हैं। अगर आप साड़ी में भी स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो बॉलीवुड ब्यूटी कृति सेनन के ब्लाउज स्टाइल्स आपके बड़े काम आ सकते हैं।

कटवर्क ब्लाउज

फिल्म मिमी के लिए नेशनल अवार्ड जीतने वाली कृति साड़ी पहनना बहुत पसंद करती हैं। वह शानदार साड़ियों के साथ लेटेस्ट स्टाइल के ब्लाउज वियर करती हैं, जिससे उनके ओवरऑल लुक में चार चांद लग जाते हैं। अगर आप भी करवा चौथ पर कुछ बोल्ड लेकिन एलिगेंट वियर करना चाहती हैं तो यह कटवर्क स्टाइल ब्लाउज आपके लिए बेस्ट है। इसकी लॉन्ग स्लीव्स और राउंड नेक आपको एलिगेंट लुक देगा, लेकिन कटवर्क के कारण यह गॉर्जियस भी लगेगा।

हैवी वर्क ब्लाउज

कृति की हाइट 5 फुट 10 इंच है। ऐसे में अगर आपकी हाइट भी ज्यादा है तो आप पर लॉन्ग स्लीव्स ब्लाउज अच्छे लगेंगे। डार्क कलर की हैवी बॉर्डर साड़ी के साथ आप मैचिंग थ्रेड वर्क वाला फुल स्लीव्स ब्लाउज सिलवा सकती हैं। इससे आपका लुक शानदार आएगा। अगर हाइट कम है तो लॉन्ग स्लीव्स अवॉइड करें।

खूबसूरत स्ट्रेप नेक

इस करवा चौथ पर सबसे अलग और ग्लैमरस दिखना का मन है तो आप कृति के इस ब्लाउज को ट्राई कर सकती हैं। इस स्लीव लेस ब्लाउज का डीप स्ट्रेप नेक आपको शानदार लुक देगा। आप इसे लहंगे के साथ ही साड़ी पर भी ट्राई कर सकती हैं। ये ब्लैकलेस भी नहीं लगेगा, लेकिन आपको बोल्ड लुक भी देगा।

ट्यूब पैटर्न करें ट्राई

ट्यूब पैटर्न ब्लाउज काफी ट्रेंडिंग है। यह ट्रेडिशनल साड़ी को भी ग्लैमरस लुक देता है। अगर पूजा में आप बहुत ज्यादा रिवीलिंग ब्लाउज नहीं वियर करना चाहती तो कृति के इस ट्यूब पैटर्न ब्लाउज को ट्राई करें। इसमें ब्लाउज को ट्यूब स्टाइल में रखा गया है, जिससे आपका फिगर अच्छे से फ्लॉन्ट होता है। लेकिन फुल स्लीव्स के कारण यह ओवर लुक नहीं देगा। डीप नेक इसकी ब्यूटी बढ़ा रहा है।  

नेट ब्लाउज है ट्रेंडी

नेट साड़ियों के साथ ही नेट के ब्लाउज भी काफी ट्रेंडिंग हैं। दरअसल, इस फैब्रिक में आप अपनी पसंद की स्टाइल कॉपी करवा सकती हैं। बोल्डनेस भी आप अपने अनुसार मैनेज कर सकती हैं। ध्यान रखें स्लीव्स में अस्तर न लगवाएं।

बैकलेस में दिखें बोल्ड

सेलिब्रिटी स्टाइल में बोल्ड दिखने के लिए कृति का यह ब्लाउज स्टाइल बेस्ट है। सिंपल साड़ी के साथ हैवी वर्क वाला बैकलेस ब्लाउज सिलवाएं। यह शानदार लगता है। आपका ग्लैमरस अवतार देखकर आपके पार्टनर की आपसे नजरें नहीं हटेंगी।

वी नेक ब्लाउज

वी नेक ब्लाउज काफी स्टाइलिश लगते हैं। यह पैटर्न आपको सोबर लुक देगा और स्टाइलिश भी लगेगा। ये लहंगों के साथ ही साड़ी पर भी बहुत अच्छा लगेगा।

डीप नेक ब्लाउज

डीप नेक ब्लाउज वो पैटर्न है जो हर साड़ी के लुक में चार चांद लगा देता है। हालांकि कृति के इस डीप नेक में सेंटर पार्ट पर एक पट्टी लगाई गई है। जिससे इसको डिफरेंट लुक मिला है। नेक का यह नया पैटर्न आप ट्राई करें। बीच में बॉर्डर लगवाएं।

नूडल स्ट्रेप ब्लाउज

नूडल स्ट्रेप काफी चलन में है। आप अपने लुक को गॉर्जियस बनाने के लिए इस पैटर्न का ब्लाउज सिलवा सकती हैं। अगर यह आपका पहला करवा चौथ है और आप बहुत ही खास दिखना चाहती हैं तो इस पैटर्न को अपनाएं।

ब्रालेट ब्लाउज

बोल्ड एंड ब्यूटिफुल दिखना कोई कृति से सीखे। ब्रालेट ब्लाउज आपको किसी सेलिब्रिटी जैसा लुक देगा। खास बात यह है कि आप इसे सिलवा सकती हैं और ऑनलाइन भी खरीद सकती हैं।

हॉल्टर नेक

कृति के साड़ी लुक्स भी काफी ग्लैमरस हैं, कारण है साड़ी के साथ ही उनका ब्लाउज का सलेक्शन। अपनी हैवी वर्क साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने सिंपल हॉल्टर नेक ब्लाउज वियर किया। यह बहुत हैवी नहीं लगते, लेकिन स्टाइलिश नजर आते हैं। 

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...