‘कॉफी विद करण’ में दीपिका और रणवीर की निजी जिंदगी के खुलेंगे राज: Koffee with Karan 8 First Episode
Koffee with Karan 8 First Episode

Koffee with Karan 8 First Episode: सेलिब्रिटीज की निजी जिंदगी और काम से जुडी गॉसिप और मजेदार किस्‍सों से जुड़ा शो जल्‍द ही शुरू होने वाला है। वो शो जिसमें बॉलीवुड के सितारों की जिंदगी से जुड़े ऐसे राज बाहर आते हैं जिसके बारे में किसी को पता नहीं होता। करण जौहर का वो शो जिसके सीजन्‍स का दर्शक बेसब्री से इंतजार करते हैं जिससे वे अपने फेवरेट स्‍टार्स की जिंदगी की गॉसिप सुन सके। इस बार ‘कॉफी विद करण’ का पहला ही एपिसोड जोरदार होने वाला है। पहले ही एपिसोड में दीपिका और रणवीर सिंह शो का हिस्‍सा बनने वाले हैं। इस शो के प्रोमो में ही इस बात का खुलासा हुआ था कि इस बार बॉलीवुड के फेमस कपल और नई जेनरेशन के स्‍टार्स इसका हिस्‍सा बनने वाले हैं। रणवीर की जबरदस्‍त एनर्जी और दीपिका की हाजिर जवाबी देखने के लिए दर्शक बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं।

दीपिका और रणवीर की शादी से जुड़े खुलेंगे राज

काफी विद करण का आठवां सीजन सेलेब्‍स की गॉसिप लेकर आ रहा है। पहले ही एपिसोड में करण दीपिका और रणवीर की शादी से जुड़े कुछ ऐसे सवाल पूछेंगे जिसके जवाब दर्शकों को हैरान करने वाले हैं। शो के पहले एपिसोड का प्रोमो रिलीज हो चुका है। इसमें रणवीर और दीपिका की जबरदस्‍ती मस्‍ती के साथ उनकी कमाल की केमेस्‍ट्री देखने को मिल रही है। बॉलीवुड के इस पावर कपल से करण पूछते नजर आ रहे हैं कि आप शादी से पहले आप सीक्रेटली एंगेज हो चुके थे। इस रणवीर जवाब देते हैं कि 2015 में मैने इन्‍हें प्रपोज किया था। फिर वो अपने अनोखे अंदाज में कहते हैं कि इसके पहले की कोई और आ जाए मैं जाकर पहले ही चप्‍पल रख देता हूं। दीपिका भी हंसकर कहती हैं एडवांस बुकिंग। शो में इस बार कई बदलाव भी देखने को मिलने वाले हैं। इसकी एक झलक भी प्रोमो में देखने को मिल रही है। करण रंग बिरंगे कपड़ों की बजाय काले सूट में नजर आ रहे हैं। इस बात को लेकर भी रणवीर चुटकी लेते नजर आ रहे हैं। वे कहते हैं आखिर ये हो क्‍या रहा है। पहले गेम हो रहा है, रैपिड फायर बाद में हो रहा है। करण काले सूट में हैं। यहां तक वे किसी बात पर करण को ठरकी अंकल भी कहकर बुलाते हैं। जिसपर करण कहते हैं कि तुझसे तो मैं बाद में मिलता हूं। इस मस्‍ती मजाक की अभी तो बस झलक ही देखने को मिली है। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि पहला एपिसोड कितना धमाकेदार होने वाला है।

रणवीर नहीं रितिक के साथ है दीपिका की बेस्‍ट केमेस्‍ट्री

यहां बात दीपिका की निजी जिंदगी में केमेस्‍ट्री की नहीं हो रही है। बात हो रही है उनकी ऑन स्‍क्रीन केमेस्‍ट्री के बारे में। अब तक ज्‍यादातर दीपिका शाहरूख के साथ अपनी केमेस्‍ट्री के बारे में बात करती नजर आती रहीं हैं। हालांकि रामलीला और बाजीराव मस्‍तानी में उनकी रणवीर के साथ केमेस्‍ट्री भी लाजवाब थी। लेकिन शो पर उनकी ऑनस्‍क्रीन केमेस्‍ट्री से जुड़े सवाल पर दीपिका ने शाहरूख या रणवीर का नाम नहीं लिया। दीपिका ने अपनी आने वाली फिल्‍म फाइटर के कोस्‍टार रितिक के साथ उनकी केमेस्‍ट्री को देखने लायक बताया। जिसपर रणवीर भी मजे लेते हुए कहते हैं कि हम भी जरूर देखेंगे ये केमेस्‍ट्री।

जल्‍द हो रहा है रिलीज

आप जिस चैट शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं वो जल्‍द ही रिलीज होने वाला है। इस शो का पहला एपिसोड डिज्‍नीप्‍लस हॉटस्‍टार पर 26 अक्‍टूबर रात 12 बजे स्‍ट्रीम होने वाला है। तो अपने फेवरेट स्‍टार्स से जुड़ी गॉसिप सुनने के लिए आप भी हो जाइए तैयार क्‍योंकि ‘कॉफी विद करण’ पर जल्‍द ही होने वाली है सेलेब्‍स पर करण के सवालों की बौछार।

निशा सिंह एक पत्रकार और लेखक हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर जिलेमें हुआ। दिल्‍ली और जयपुर में सीएनबीसी, टाइस ऑफ इंडिया और दैनिक भास्‍कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्‍थानों के साथ काम करने के साथ-साथ लिखने के शौक को हमेशा जिंदा...