Koffee With Karan 8 Guest: करण जौहर अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा का विषय बने रहते हैं। हाल ही में उनकी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ भी काफी चर्चा में रही। फ़िल्म को मिली जुली प्रतिक्रिया मिली। आलिया और रणवीर की जोड़ी उनके फैंस को काफी पसंद आयी। करण जोहर अपने शो कॉफी विद करण के कारण भी चर्चा का विषय बने रहते हैं। इस शो में चर्चित सेलेब्स आते हैं जिनके लिए उनके फैंस बेसब्री से इंतज़ार करते हैं। इस बार करण के गेस्ट कौन होंगे ये तो आप सभी जानना चाहेंगे। तो चलिए जानते हैं कि इस बार करण के शो में कौन आ रहा है।
ये हस्तियां होंगी करण की मेहमान
अपने पसंदीदा सेलिब्रिटी को कॉफी विद करण में हर कोई देखना चाहता है। कॉफ़ी विद करण सीजन 8 में मेहमान की सूची में रणवीर सिंह , दीपिका पादुकोण , करीना कपूर , आलिया भट्ट , अनन्या पांडेय और सारा अली खान हैं। ये सभी सितारे करण के शो में शिरकत करेंगे। अब देखना होगा कि करण के सवालों का सामना सेलेब्स कैसे करते हैं। दर्शक शो को 26 अक्टूबर से देख सकेंगे। फैंस शो के लिए काफी उत्सुक हैं। फैंस ने उनके एक वीडियो पर अपनी इच्छाएं भी ज़ाहिर की हैं कि शो पर किसे देखना चाहते हैं।
कंट्रोवर्सी में रहा शो
शो कॉफी विद करण काफी चर्चा में रहता है। इसे चर्चा में बनाते हैं इसके गेस्ट। जो करण के सवालों का अपनी बेबाकी से जवाब देते हैं। शो के लगभग हर सीजन में कुछ न कुछ होता है जो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेता है। हार्दिक पांड्या हों , शहीद कपूर , सोनम कपूर हों , दीपिका पादुकोण हों , इमरान हाश्मी या फिर कंगना रनौत के बयान के कारण ये शो काफी चर्चा में रहा था। इस बार देखना होगा कि दर्शकों को क्या मसाला मिलने वाला है।
