जानिये क्यों आलिया पैरेंटिग में योजना बनाने पर विश्वास नहीं करतीं?: Alia Bhatt Parenting
Alia Bhatt Parenting

Alia Bhatt Parenting : आलिया भट्ट और राहा सबसे प्यारी माँ-बेटी की जोड़ी में से एक हैं। हाल ही में, आलिया ने अपनी माँ, एक्ट्रेस सोनी राजदान के साथ “द नोड” पत्रिका के लिए बातचीत की और “परफेक्ट पेरेंटिंग” की विचारधारा पर बात की। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की  एक्ट्रेस ने कहा, कि ” उन्हें पता है कि परफेक्ट पेरेंट जैसी कोई चीज नहीं होती। और वो हर दिन खुद को यह बताने की कोशिश करती हैं।

Also read:आलिया भट्ट के लेटेस्ट लुक्स देख फैंस बोले, वाह आलिया: Alia Bhatt Latest Looks

एक चीज जो उन्हें अपने माता-पिता के बारे में पसंद है, वह है पारिवारिक जीवन के प्रति उनका दृष्टिकोण। आलिया को उनके माता-पिता का सोचने का तरीका पसंद है, कि एक माता-पिता को बच्चे की भावनाओं या जीवन को निर्देशित करने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन जब बच्चे को उनकी आवश्यकता हो तो उन्हें मौजूद होना चाहिए।” 

आलिया भट्ट ने भी अपनी बेटी के पालन-पोषण के लिए एक अलग दृष्टिकोण अपनाने के बारे में बात की। उन्होंने कहा, “मानो या न मानो, आलिया आमतौर पर आगे की सोच रखने वाली इंसान है, लेकिन राहा के साथ , वो हर दिन को वैसे ही लेती है जैसे वो होता है। वो बहुत ज़्यादा योजना बनाने के बजाय सहज ज्ञान के अनुसार काम करती है। क्योंकि एक बात वो पक्के तौर पर जानती हैं जब आप योजना बनाते हैं, तो आखिरी वक्त पर योजनाएँ बदल जाती हैं।” 

आलिया चाहती हैं कि राहा अपना स्क्रीनटाइम अच्छी फिल्में देखकर शुरू करें। आलिया भट्ट ने कहा, “वो उसके फोन इस्तेमाल में देरी करना चाहती हैं, लेकिन जब भी वो ऐसा करेंगी, तो वह उसे अच्छी फिल्मों से परिचित कराना चाहेगी।