Dhruvtara Serial: ईशान धवन और रिया शर्मा अपने नए सीरियल ध्रुव तारा समय सदी से परे के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए बिल्कुल तैयार है। एक्ट्रेस इसमें 17 वीं सदी की राजकुमारी की भूमिका निभा रही हैं। वहीं ईशान एक सीधे साधे और जमीन से जुड़े व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं जो राजकुमारी के प्यार में पड़ जाएंगे। कहानी में 17 वीं की राजकुमारी तारा समय यात्रा के जरिए वर्तमान में पहुंच जाती है और उसकी मुलाकात ध्रुव से होती है। इसके बाद एक अद्भुत लव स्टोरी शो में दिखाई जाने वाली है।
Dhruvtara Serial: कौन हैं रिया शर्मा
रिया शर्मा की बात करें तो वो एक एक्टर और मॉडल हैं। उन्हें अपने सीरियल पिंजरा खूबसूरती का और काशीबाई बाजीराव बल्लाल के लिए जाना जाता है। नागपुर की रहने वाली इस अदाकारा ने 2018 में सीरियल सात फेरों की हेरा फेरी से अपने करियर की शुरुआत की थी। आज हम आपको एक्ट्रेस के कुछ खूबसूरत इंडियन लुक की जानकारी देते हैं।
येलो साड़ी

पीले रंग की इस साड़ी में एक्ट्रेस बहुत ही सुंदर लग रही हैं। स्लीवलेस ब्लाउज के साथ मिनिमम मेकअप, फ्लैट सैंडल्स और कानों में बड़े से इयररिंग काफी अच्छा लुक दे रहे हैं। एक्ट्रेस ने हाथ में राउंड कुंदन रिंग भी पहनी है जो बहुत खूबसूरत है। अपने बालों को उन्होंने खुला रखा है और कानों के पीछे गुलाबी रंग के फूल सजाए हैं।
सॉफ्ट सिल्क

बेबी पिंक कलर के इस सूट में एक्ट्रेस काफी खूबसूरत लग रही हैं। चोली और स्लीव्स पर ग्रे शेड पर डार्क पिंक रंग के फूल बने हुए नजर आ रहे हैं। नीचे के हिस्से में लगे हुए सिल्वर कुंदन इसकी खूबसूरती को बढ़ाते नजर आ रहे हैं। सिंपल मेकअप के साथ एक्ट्रेस ने गले में छोटा सा पैंडेंट और कानों में बिग डायमंड रिंग पहने है। खुले बालों में उनका लुक कमाल का है।
मेजेंटा पिंकसाड़ी

मेजेंटा पिंक रंग की सिल्क साड़ी में एक्ट्रेस का लुक बहुत ही शानदार है। साड़ी पर गोल्डन फ्लावर डिजाइन बनी हुई है और इसकी ब्रॉड बॉर्डर लुक को निखार रही है। साड़ी के पल्लू पर हैवी गोल्डन टच के साथ लटकन लगी है जो बहुत ही खूबसूरत है। सुई धागा इयररिंग्स, लो गजरा बन और हाथों में हरे रंग की चूड़ियां पहनी एक्ट्रेस बहुत ही सुंदर लग रही हैं।
क्यूट पिंक
गुलाबी रंग के इस सूट में एक्टर का लुक लाजवाब है। इसकी कुर्ती पर मिरर वर्क किया गया है और सलवार प्लेन है। व्हाइट दुपट्टा जिस पर गोल्डन सितारे सजे हैं इस आउटफिट को पूरी तरह से कंप्लीट कर रहा है। गले में नेकलेस, हाथों में चूड़ियां और मांग टीका लगाकर एक्ट्रेस में अपने लुक को परफेक्ट इंडियन टच दिया है।
लहंगा

ऑरेंज रंग के इस लहंगे में एक्ट्रेस का लुक बहुत ही खूबसूरत लग रहा है। वो बिलकुल दुल्हन की तरह नजर आ रही हैं। लहंगे कर किया गया सिल्वर, ब्लू और रेड वर्क बहुत ही अच्छा लग रहा है। नेट की चुन्नी पर लगी गोल्डन डिजाइनर बॉर्डर भी काफी खूबसूरत है। हैवी नेकपीस, झुमकिया, मांग टीका, हाथफुल और चूड़ा पहने एक्ट्रेस किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रहीं। खूबसूरत मेकअप और लो बन से निकल रहीं लटे उनकी खूबसूरती को बढ़ा रही है।
शाइनी डीवा

ऑलिव ग्रीन कलर के इस लहंगे पर किया गया हैवी गोल्डन वर्क एक्टर को बिल्कुल शाइनी लुक दे रहा है। लहंगा पूरी तरह से गोल्डन वर्क से भरा हुआ है और ऑलिव ग्रीन रंग के ब्लाउज पर गोल्डन सितारे और ग्रीन पाइपिंग से वर्क किया गया है। ब्लाउज की स्लीव्स वन फोर्थ है जिस पर लगी रेड एंड गोल्डन बॉर्डर लुक को परफेक्ट टच दे रही है। इसके साथ एक्टर में गोल्डन शिमरी दुपट्टा कैरी किया है। हैवी चोकर नेकपीस, बड़े इयररिंग और शाइनी मेकअप के साथ उन्होंने अपने बालों की साइड ब्रेड बनाई है। रिया का ये लुक काफी कमाल का है।
डिस्ट्रेक्टिव रेड

लाल रंग के इस लहंगे में रिया बहुत ही सुंदर लग रही हैं। पूरे लहंगे पर गोल्डन फ्लावर वर्क किया हुआ है और ब्रॉड गोल्डन बॉर्डर इसकी खूबसूरती को बड़ा रही है। मैचिंग ब्लाउज और चुन्नी के साथ एक्ट्रेस में ग्रीन कुंदन नेकपीस, इयररिंग, और हाथों में लाल चिड़िया पहनी हैं। अपने बालों को खुला रखते हुए उन्होंने फ्रंट वैवी टच दिया है जो इस आउटफिट पर जच रहा है।
