जानें कौन है नैंसी त्यागी, खुद के बनाए आउटफिट में पहुंची कांस
Nancy Tyagi

Who is Nancy Tyagi: इस समय कांस फिल्म फेस्टिवल लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। यह एक ऐसा फेस्टिवल है जिसमें दुनिया भर के सितारे एकत्रित होते हैं और अलग-अलग ब्रांच के आउटफिट और अन्य चीजों का प्रमोशन करते हुए दिखाई देते हैं। इसमें कई तरह की फिल्म और शॉर्ट फिल्म का प्रदर्शन भी किया जाता है।

Also read: जानें ‘कांस फिल्म फेस्टिवल’ का पूरा इतिहास, कैसे शामिल होते हैं सितारे: Cannes Film Festival History

कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर कई सारे सितारों को अपना जलवा बिखेरती हुए देखा जा रहा है। इतने सारे सितारों के बीच उत्तर प्रदेश के बागपत की एक लड़की नैंसी त्यागी बड़ी चर्चा में बनी हुई है। नैंसी एक फैशन डिजाइनर और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर है और हमेशा से ही अपने हाथ में से कपड़े तैयार करती आई हैं। रेड कार्पेट पर भी उन्हें अपने हाथों से बनाए गए कपड़ों के साथ एंट्री लेते हुए देखा गया। अपने इस अंदाज से नैंसी ने सभी का ध्यान आकर्षित कर लिया है। चलिए आज उनके बारे में जानते हैं।

एक छोटे से गांव से निकलकर दुनिया में छा जाने वाली 24 साल की नैन्सी त्यागी ने 12वीं तक की पढ़ाई की है। नैन्सी यूपीएससी के जरिए अफसर बनना चाहती थीं। इसकी तैयारी के लिए वह लॉकडाउन से ठीक पहले दिल्ली शिफ्ट हुई थीं लेकिन किस्मत को कुछ और मंजूर था।

कोरोना काल में उनकी आर्थिक स्थिति काफी बिगड़ने लगी और इसी दौरान उन्होंने सिलाई का काम शुरू किया। वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपने द्वारा सिले गए कपड़ों का वीडियो शेयर करती हैं, जिसे ऑडियंस का भरपूर प्यार भी मिलता है। वीडियो में उनके एक से बढ़कर एक आउटफिट के डिजाइन देखने को मिलते हैं। यहीं वजह है कि आज उनकी मेहनत का फल मिला है कि वह कांस के रेड कार्पेट तक पहुंच पाई हैं। नैंसी त्यागी की सफलता इस बात का सबूत है कि सपने देखने और उन्हें पूरा करने का जुनून रखने वालों की कभी हार नहीं होती है।