Kim Sharma Career Journey: ओरहान अवत्रामणि एक ऐसा नाम है, जो सोशल मीडिया सेंसेशन के तौर पर देखा जाता है। इंटरनेट की दुनिया में लोग उन्हें ओरी के नाम से पहचानते हैं। उनका स्टाइल, तरह-तरह के शौक, मोबाइल कवर्स और सेलेब्स के साथ तस्वीर हमेशा चर्चा में बनी रहती है। लेकिन क्या आपने कभी यह सोचा है की ओरी को इस मुकाम तक पहुंचाने में किसका हाथ है। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन इसके पीछे बॉलीवुड की एक ब्लॉकबस्टर फिल्म की एक्ट्रेस का हाथ है।
इस एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में एक ब्लॉकबस्टर फिल्म दी और उसके बाद गायब हो गई। किसी ने सोचा नहीं था कि यह एक सोशल मीडिया सेंसेशन को तैयार करने जा रही है। हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं वह कोई और नहीं बल्कि किम शर्मा है, जिन्हें अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान जैसे सितारों के साथ काम करते हुए देखा जा चुका है। चलिए आज हम आपको किम शर्मा के बारे में बताते हैं।
मॉडल के रूप में आई थी किम
किम शर्मा के करियर की बात करें तो उन्होंने एक मॉडल के रूप में अपना करियर शुरू किया था। साल 2000 में उन्हें शाहरुख खान की फिल्म मोहब्बतें में हंस जुगलराज के साथ काम करते हुए देखा गया। इसके अलावा उन्हें लेडीज टेलर, तुमसे अच्छा कौन और फिदा जैसी फिल्मों में काम करते हुए देखा गया। उन्हें आखिरी बार फिल्म लूट में साल 2011 में देखा गया था।
इंडस्ट्री छोड़ गई केन्या
फिल्मों में कोई खास पहचान ना मिल पाने के बाद किम शर्मा देश छोड़कर केन्या चली गई। वह कॉर्नरस्टोन कंपनी की एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट हैं। इस कंपनी का काम सेलिब्रिटीज के काम और मैनेजमेंट को संभालना है।
सुर्खियों में रही पर्सनल जिंदगी

किम शर्मा की पर्सनल जिंदगी हमेशा सुर्खियों में बनी रही। किसी समय उन्होंने इंडियन क्रिकेटर युवराज सिंह को डेट किया। इन दोनों का ब्रेकअप होने के बाद किम लिएंडर पेस के साथ रिलेशनशिप में थी जिसे उन्होंने पब्लिक भी किया था। हालांकि, उनका यह रिश्ता लंबे समय तक नहीं टिक पाया। उन्होंने केन्या के कारोबारी अली पंजानी से शादी की थी लेकिन वो इसे बचा नहीं सकी। तलाक होने के बाद वह भारत वापस आ गई।
ओरी को कैसे बनाया स्टार
किम शर्मा जिस कंपनी में है उनका काम सेलेब्स को मशहूर करना और उनके काम को मैनेज करना है। एक पॉडकास्ट में किम शर्मा ने खुद बताया था की ओरी के आसपास जो मिस्ट्री देखने को मिलती है, वह उनकी रणनीति का हिस्सा है। उन्होंने ये भी कहा था कि ओरी की मिस्ट्री को लेकर जो चर्चा होती है वो आज के समय में किया गया सबसे चर्चित और बेस्ट सोशल मीडिया एक्सपेरिमेंट हैं। ओरी के बारे में किम शर्मा का कहना है कि वह कोई इनफ्लुएंसर नहीं बल्कि एक प्रभाव डालने वाला व्यक्ति हैं। वो समझदार इंसान हैं। किम शर्मा ने अपने कमाल के काम से ओरी को रातों रात ना केवल फेमस बना दिया बल्कि उनकी नेटवर्थ भी करोड़ों रुपए तक पहुंचा दी।
