Khushi Kapoor Cannes 2025 look: कान फिल्म फेस्टिवल 2025 में बॉलीवुड ग्लैमर और देसी अंदाज, दोनों का तड़का देखने को मिला। इस बार कान फेस्टिवल के रेट कार्पेट पर जान्हवी कपूर की बहन खुशी कपूर ने भी अपने देसी अंदाज से सभी को अपने अवतार का कायल बना दिया। खुशी कपूर ने कोई वेस्टर्न डिजाइनर आउटफिट नहीं बल्कि राजस्थान के देसी कारीगरों के हाथ से पेंट किए हुए एक ट्रेडिशनल गाउन को कैरी किया था, जो भारतीय संस्कृति और शाही अंदाज को दर्शाता है। वैसे तो लोगों को उम्मीद थी कि जान्हवी कपूर के साथ-साथ खुशी कपूर भी ग्लैमरस चॉइस से सुर्खियां बटोरेंगी, हालांकि खुशी ने अपने देसी टच में एंट्री कर सबको हैरान कर दिया।
पहना हाथ से पेंट किया खूबसूरत गाउन
ख़ुशी कपूर ने कान्स 2025 में अनीता डोंगरे द्वारा डिज़ाइन किए गए पिछवाई सेट को कैरी कर सभी को चौंका दिया, जिसे देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि फ़ैशन, ग्लैमर और स्टाइल, कपूर फैमिली में गहराई से बसा हुआ है। इस गाउन को पेस्टल शेड में तैयार किया गया था। इस कॉउचर मास्टरपीस को पूरी तरह से हाथ से बनाया गया था, जो राजस्थान के पारंपरिक कलाकारों ने अपने हाथों से पेंट किया था। यह गाउन सिर्फ एक फैशन स्टेटमेंट नहीं था बल्कि ये बेहतरीन शिल्प कौशल और भारतीय हस्तकला के समृद्ध विरासत को दर्शाता है।
स्टाइल और सिंप्लिसिटी का अनोखा अंदाज
इस ट्रेडिशनल गाउन में एक खूबसूरत ऑफ-शोल्डर नेकलाइन, बॉडी-हगिंग फिट और एक सुंदर मैक्सी-लेंथ हेमलाइन है। इस पर ग्रीन, येलो और पिंक कलर जैसे कई रंगो की स्कीम और इस पर की गई बारीक पेंटिंग्स ने इसे काफी यूनिक और रॉयल बना दिया। इस सभी चीजों की मैचिंग एक फ्रेश और लिविंग एनर्जी बिखेरती है, जो एक्ट्रेस के लुक को आकर्षक बनाती है। जानकारी के मुताबिक, इस गाउन को तैयार करने में राजस्थान के कारीगरों को करीब 3 महीने लग गे थे।
सॉफ्ट ग्लैमर और स्टेटमेंट ज्वेलरी का देसी टच
ख़ुशी ने अपने लुक को अट्रैक्टिव ग्रीन कलर के पर्ल इयररिंग्स, एक ओवरसाइज़्ड स्टेटमेंट रिंग और एक सिंपल ब्रेसलेट के साथ कंप्लीट किया। उनका मेकअप काफी मिनिमिलिस्टिक था, जिसमें न्यूड आईशैडो, परफेक्ट विंग्ड आईलाइनर, मस्कारा-कोटेड लैशेज, पिंग चिक्स, एक शाइनी हाइलाइटर और न्यूड लिपस्टिक का हल्का शेड शामिल था। ये ग्लोबल फोरम पर भारतीय ट्रेडिशन की विरासत को दुनिया के सामने मजबूती से पेश कर रहा था। इंस्टाग्राम पर खुशी की कुछ तस्वीरों शेयर करते हुए, उनकी स्टाइलिस्ट तान्या घरवी ने भी इस आउटफिट को लेकर डिटेल दिया।
भारतीय फैशन इंडस्ट्री के लिए इंस्पिरेशन
कान्स में खुशी कपूर का यह फैशन चॉइस इंडियन फैशन इंडस्ट्री के लिए भी इंस्पिरेशन है। जहां एक ओर ग्लोबल रेड कार्पेट्स पर अधिकतर सितारे इंटरनैशनल ब्रांड्स कैरी करते हैं वहीं किसी जेन जेन एक्ट्रेस ने भारतीय कारीगरी को आगे लाने का प्रयास किया जो वाकई में तारीफ के काबिल है।
जान्हवी बनाम खुशी का स्टाइल वॉर
जान्हवी कपूर हमेशा ही अपने बोल्ड और वेस्टर्न फैशन चॉइस से चर्चे में बनी रहती हैं, जिसे जारी रखते हुए उन्होंने इस बार भी कान्स में एक ग्लिटरी, बॉडी-हगिंग वेस्टर्न गाउन पहनकर एंट्री लिया था, जबकि उनकी बहन खुशी का देसी लुक उनसे अधिक सुर्खियों में है। सोशल मीडिया यूज़र्स और फैशन क्रिटिक्स ने उनके लुक को सराहनीय पहल बताया। यहां तक कि सोशल मीडिया पर खुशी कपूर के इस लुक के बाद #KhushiGoesDesi” और “#CannesWithCulture” जैसे हैशटैग भी ट्रेंड करने लगे हैं।
ख़ुशी की कान्स फैशन लुकबुक
खुशी ने कान्स 2025 में काफी स्टाइलिश अंदाज में अपनी छाप छोड़ी है, उन्होंने बैक-टू-बैक ऐसे लुक पेश किए हैं जो उनकी जेन जेड फैशन सेंस को हाइलाइट करते हैं।
