Sikandar Star Cast: सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘सिकंदर’ लगातार सुर्खियों में है। ‘सिकंदर’ की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस फिल्म से जुड़े अपडेट फैंस के सामने आते रहते हैं। शूटिंग से सलमान के लुक्स के बाद अब फिल्म से जुड़ी एक और अपडेट सामने आई है। ए आर मुरूगदास के निर्देशन में बनने वाली ‘सिकंदर’ में सलमान का सामना अब साउथ के एक जाने माने कलाकार से होने वाला है। बीते दिनों बॉलीवुड की फिल्मों में स्ट्रांग विलेन दिखाने का चलन शुरू हुआ है। कई फिल्मों में साउथ के कई बड़े स्टार्स निगेटिव किरदार में नजर आने वाले हैं। ऐसे में अब ‘सिकंदर’ में भी ‘बाहुबली’ में कटप्पा का किरदार निभा चुके मशहूर कलाकार सत्यराज के शामिल होने की खबर आई है।
सिकंदर में निगेटिव किरदार में नजर आएंगे सत्यराज
बाहुबली में दमदार अदाकारी कर कटप्पा के किरदार में छाने वाले सत्यराज अब बॉलीवुड फिल्म सिकंदर में नजर आने वाले हैं। आपको बता दें कि सत्यराज फिल्म में एक्शन के अवतार में नजर आने वाले हैं। सत्यराज के फिल्म से जुड़ने की जानकारी फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट के जरिए दी है। उन्होंने ट्वीट में लिखा ‘सलमान खान की सिकंदर की टीम में अब सत्यराज जुड़ गए हैं। ये फिल्म 2025 में ईद क मौके पर रिलीज होगी।’
सिकंदर में रश्मिका निभा रही हैं सलमान संग लीड रोल
सलमान खान के साथ सिकंदर में साउथ की जानी मानी कलाकार रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आएंगी। पुष्पा की सफलता के बाद रश्मिका की फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई है। वे बॉलीवुड में फिल्मों में भी बीते दिनों एक्टिव रही हैं। अब जहां एक ओर ‘पुष्पा 2’ की वजह से वे चर्चा में हैं। वहीं सलमान संग पर्दे पर इस नए कपल की चर्चा भी जोरों पर है। वहीं सिकंदर में प्रतीक बब्बर भी निगेटिव किरदार में नजर आएंगे। सलमान की पिछली कुछ फिल्मों के प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए मेकर्स इस बार सिकंदर में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। सिकंदर में सत्यराज का शामिल होना भी इस का हिस्सा है। साजिद नाडियावाला इन्हें फिल्म में शामिल करके काफी खुश हैं। उन्होंने सत्यराज का टीम में स्वागत करते हुए अपनी खुशाी जाहिर की है। साजिद इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित है।
