बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसे लोग बिल्कुल पसंद नहीं कर रहे हैं क्योंकि वीडियो में सलमान खान एक फैन के हाथ से गुस्से में फोन खींचते नजर आ रहे हैं। और यही करना सलमान को भारी पड़ गया है।  

नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) को सलमान खान यह बर्ताव पसंद नहीं आया है। एनएसयूआई ने गोवा के सीएम प्रमोद सावंत से सलमान खान की गोवा में एंट्री बैन करने की तब तक मांग की है, जब तक सलमान खान सावर्जनिक तौर पर माफी नहीं मांग लेते।

दरअसल, बीते दिन गोवा एयरपोर्ट पर सलमान खान के साथ सेल्फी लेने के लिए एक फैन उनके आगे-आगे चल रहा था, लेकिन तभी सलमान खान उस फैन का मोबाइल बेहद गुस्से में छीन लिया और वहां से आगे बढ़ गए। सलमान खान का ऐसा व्यवहार देखकर हर कोई हैरान रह हो रहा है। देखिए वीडियो- 

 

इतना ही नहीं बल्कि गोवा के जनरल सेक्रेटरी और पूर्व सांसद नरेंद्र सवाइकर ने भी सलमान खान के इस व्यवहार को बेहद ही बेकार बताया था और साथ ही उन्होंने सलमान खान से माफी की भी मांग की थी।

एनएसयूआई गोवा के प्रसिडेंट अहराज मुल्ला ने सलमान खान से माफी की मांग करते हुए मुख्यमंत्री को लिखा कि मैं आपकी अथॉरिटी से यह निवेदन करता हूं कि कृप्या इस मामले को गंभीरता से देखें और एक्टर से माफी की मांग करें क्योंकि यह सावर्जनिक रूप से फैन का अपमान है, इस तरह के खराब रिकॉर्ड वाले हिंसक एक्टर को गोवा में आने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।