Summary: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर के अंतिम पलों का CPR वीडियो हुआ वायरल
पोलो खेलते वक्त मधुमक्खी निगलने से हुए एलर्जिक रिएक्शन के चलते संजय कपूर को आया कार्डियक अरेस्ट, वायरल वीडियो में CPR के बावजूद नहीं बच पाई जान।
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैन्ड संजय कपूर का निधन 12 जून, 2025 को हुई। इसकी वजह कार्डियक अरेस्ट है। संजय की उम्र 53 साल थी, जिन्होंने अपनी मृत्यु से घंटे पहले ही एयर इंडिया विमान दुर्घटना के बारे में एक स्टोरी पोस्ट की थी। संजय की मृत्यु ने उनके करीबी जनों को गहरे सदमे में डाल दिया। दरअसल पोलो खेलते समय संजय ने गलती से एक मधुमक्खी निगल ली, जिससे एलर्जिक रीएक्शन हुआ और कार्डियक अरेस्ट से उनकी मृत्यु हो गई।
संजय कपूर की मृत्यु

12 जून 2025 को संजय कपूर की टीम और सज्जन जैसल की टीम के बीच हो रहा था। इसी बीच गलती से संजय कपूर ने मधुमक्खी निगल ली और तुरंत ही उन्हें कार्डियक अरेस्ट हो गया। संजय के अंतिम संस्कार में ठोड़ी देर हुई क्योंकि संजय के पास अमेरिका की नागरिकता थी। फिर उनका अंतिम संस्कार 19 जून, 2025 को किया गया, जिसे उनकी अमेरिकी नागरिकता की स्थिति के कारण स्थगित कर दिया गया था। उनके अंतिम संस्कार में उनकी पूर्व पत्नी करिश्मा कपूर, उनके दोनों बच्चे समायरा और कियान के साथ करीना कपूर और सैफ अली खान भी मौजूद थे। संजय की पत्नी प्रिय सचदेव कपूर भी उपस्थित थी।
संजय कपूर का अंतिम वीडियो
अब संजय कपूर के अंतिम संस्कार के एक दिन बाद उनके अंतिम पलों का एक वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि इस वीडियो को 14 जून 2025 को ही एक्स पर पोस्ट किया गया था। दिल दहला देने वाले इन क्षणों के दौरान इस वीडियो में कथित तौर पर संजय के जीवन के अंतिम क्षणों को कैद किया गया है। इस वीडियो को सबसे पहले भारतीय हॉकी टीम के पूर्व सदस्य अजीत नांदल ने शेयर किया था।
क्या है इस वीडियो में?
Last rescue video of Sanjay Kapoor 🙏match between Sajjan jaisal and Sanjay team,sujjan also there 🐎
— Ajit Nandal 🐎Indian Cowboy (@AjitNandal) June 14, 2025
Very sad time for all horse lovers, Rest in peace my friend 🙏 #sanjaykapoor #polo pic.twitter.com/vWHWFFoqqg
कथित तौर पर यूके में लिए गए इस वीडियो में एक व्यक्ति को जमीन पर बेजान पड़ा देखा जा रहा है। व्यक्ति का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है। वीडियो में दिखाया गया है कि व्यक्ति को सीपीआर दिया जा रहा है, जबकि वह बेसुध पड़ा हुआ है। वीडियो की सच्चाई की अब तक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पोलो ग्राउन्ड कुछ हद तक संजय की आखिरी तस्वीर में दिखाई गई जमीन जैसी ही दिख रही थी।
वीडियो के साथ क्या लिखा अजीत नांदल ने?
अजीत ने इस वीडियो के साथ लिखा है, “संजय कपूर का आखिरी रेस्क्यू वीडियो। सज्जन जैसल और संजय टीम के बीच मैच, सज्जन भी वहां थे। सभी घोड़ा प्रेमियों के लिए बहुत दुखद समय है, रेस्ट इन पीस मेरे दोस्त”।
संजय कपूर के अंतिम पल

अपनी मृत्यु से कुछ घंटे पहले ही संजय ने एयर इंडिया 171 से 241 लोगों की मौत पर शोक जताते हुए पोस्ट किया था। इसके तुरंत बाद उनके निधन की खबर ने सबको झकझोर कर रख दिया। संयोग से संजय ने सिर्फ तीन दिन पहले ही लोगों के जीवन में सीमित समय के बारे में पोस्ट किया था। संजय कपूर का अंतिम संस्कार उनकी मृत्यु के सात दिन बाद 19 जून, 2025 को नई दिल्ली के लोधी रोड श्मशान घाट पर हुआ। एक मार्मिक पल में कियान रोते हुए दिखाई दिए, जबकि करिश्मा उन्हें सांत्वना देने की कोशिश कर रही थीं। संजय की पूर्व पत्नी प्रिया सचदेव भी अंतिम संस्कार में मौजूद थीं।
