Karan Singh-Jennifer Winget Reunite
Karan Singh-Jennifer Winget Reunite

Karan Singh-Jennifer Winget Reunite: आपको सीरियल ‘दिल मिल गए’ तो याद ही होगा, जो साल 2009 में टीवी स्क्रीन पर आया था। उस समय टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की पॉपुलैरिटी इतनी ज़बरदस्त थी कि दोनों को टीवी का पावर कपल माना जाता था। ऑडियंस इन्हें साथ देखकर बहुत खुश होती थी। इन दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर शादी भी की, लेकिन कुछ समय बाद उनका तलाक हो गया। इसके बाद से जेनिफर और करण को कभी साथ नहीं देखा गया। फैंस के लिए इन्हें फिर से एक साथ देखना सिर्फ एक सपना बनकर रह गया था। लेकिन अब यह सपना शायद सच होने जा रहा है और इसे हकीकत बनाने वाले बॉलीवुड के करण जौहर है, वो भी नए शो के जरिए। अब आप सोच रहे होंगे कि ये कौन सा शो है जिसमें करण और जेनिफर एक साथ नज़र आने वाले हैं? तो चलिए, जानते हैं इस शो के बारे में।

अगर कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो करण जौहर जल्द ही एक नया रियलिटी शो लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम ‘द ट्रैक्टर्स’ है। इसी शो में करण सिंह ग्रोवर और जेनिफर विंगेट ने भाग लेने के लिए हामी भर दी है और अगर यह बात सच साबित होती है, तो करीब 10 से 11 साल बाद जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर एक साथ स्क्रीन पर नज़र आएंगे। इसके साथ ही फैंस के मन में कुछ सवाल भी उठने लगे हैं। जैसे ही क्या करण और जेनिफर एक ही स्क्रीन पर एक-दूसरे से बात करेंगे?, क्या उनके बीच कोई टकराव या बहस भी देखने को मिलेगी? इन तमाम सवालों का जवाब तो शो के शुरू होने के बाद ही मिल पाएगा।

अगर जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी की बात करें, तो दोनों को एक-दूसरे से प्यार टीवी सीरियल के सेट पर हुआ था। काफी समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद, दोनों ने साल 2012 में अपने परिवार की मौजूदगी में शादी कर ली थी। हालांकि, शादी के महज़ दो साल बाद, दोनों ने तलाक लेने का फैसला कर लिया। इसके बाद करण सिंह ग्रोवर ने एक भव्य समारोह में बिपाशा बसु से शादी कर ली, जबकि जेनिफर विंगेट फिलहाल सिंगल हैं।

करण का यह शो इंटरनेशनल लेवल पर अपने ड्रामा, झगड़ों और कभी न खत्म होने वाले विवादों के लिए जाना जाता है। कुछ खबरों के मुताबिक, करण जौहर द्वारा होस्ट किया जाने वाला यह शो 12 जून से अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने वाला है। इस शो के कंटेस्टेंट्स की ऑफिशियल लिस्ट अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन अगर खबरों की माने तो राज कुंद्रा, रफ्तार, अपूर्वा मुखीजा, मुनव्वर फारुकी, उर्फी जावेद, करण कुंद्रा, जैस्मीन भसीन और अन्य भी शो में भाग लेते नजर आएंगे।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...