Overview: 'नेपोटिज्म ब्रांड एम्बेसडर' टैग पर करण जौहर का करारा जवाब
Karan Johar Nepotism Brand Ambassador Tag: फेमस फिल्म निर्माता और टॉक शो होस्ट करण जौहर हमेशा से चर्चाओं में बने रहते हैं। करण जौहर अपने बयानों को लेकर भी खूब लाइमलाइट लूटते हैं। उनका करियर सफलता और विवादों से भरा हुआ है। उन पर हमेशा से ही नेपोटिज्म के ब्रांड एंबेसडर होने का इलजाम लगा है। उन्हें ये टैग मिल चुका है।
Karan Johar on Nepotism: फेमस फिल्म निर्माता और टॉक शो होस्ट करण जौहर हमेशा से चर्चाओं में बने रहते हैं। करण जौहर अपने बयानों को लेकर भी खूब लाइमलाइट लूटते हैं। उनका करियर सफलता और विवादों से भरा हुआ है। उन पर हमेशा से ही नेपोटिज्म के ब्रांड एंबेसडर होने का इलजाम लगा है। उन्हें ये टैग मिल चुका है।
दरअसल, कंगना रनौत ने एक बार उनके चैट शो, कॉफी विद करण में उन्हें ‘नेपोटिज्म ब्रांड एम्बेसडर’ और “मूवी माफिया” कहा था। अब इस पर रिएक्ट करते हुए करण जौहर ने पलटवार किया है। आइए जानें, ‘नेपोटिज्म ब्रांड एम्बेसडर’ के टैग पर करण जौहर क्या बोले।
कैसे मिला करण जौहर को नेपोटिज्म ब्रांड एम्बेसडर टैग
हाल ही राज शमनी को दिए एक इंटरव्यू में करण जौहर ने बताया कि उन्हें कैसे यह टैग मिला। जब उनसे पूछा गया कि वे नेपोटिज्म का चेहरा कब बन गए, तो उन्होंने कहा, “मुझे नहीं पता। जैसे, यह कब हुआ? मैं हमेशा से एक इनसाइडर रहा हूं। क्योंकि मेरे पिता फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा थे।” उन्होंने बताया कि उनके पिता, महान फिल्म निर्माता यश जौहर ने इंडस्ट्री में उनकी एंट्री में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, लेकिन उन्होंने कहा कि इनसाइडर होने उनके लिए फायदेमंद था, ना कि नुकसानदायक।
पिता की तारीफों के बांधे पुल
करण जौहर ने माना कि उन्हें अपने पिता की प्रतिष्ठा से लाभ मिला, लेकिन उन्होंने काफी मुश्किलें भी उठाईं। जिनमें से एक था अपनी पहली फिल्म बनाने का मौका। करण ने कहा, “मेरे पिता ने अपने बेटे पर रिस्क लिया, जो अपनी पहली फिल्म बना रहा था। अगर मैंने कोई फ्लॉप फिल्म बनाई होती, तो हमें अपना घर बेचना पड़ता। दबाव बहुत ज्यादा था, लेकिन उन्होंने बताया कि उन्हें अभी भी खुद को साबित करना था और इंडस्ट्री में किसी और की तरह ही चुनौतियों का सामना करना था।”
कंगना को लेकर कही ये बात
करण ने बातचीत में आगे कंगना को लेकर सीधे तौर पर जिक्र किए बिना कहा, “कॉफी विद करण की शुरुआत के बाद, मुझे एक अजीब टाइटल मिला कि मैं एक खास तरह का व्यक्ति हूं।” करण जौहर ने बताया कि इससे लोगों ने उन्हें लेकर एक अलग राय ही बना ली। उन्होंने कहा कि कुछ लोग उनकी बहुत इज्जत करते हैं और उनसे अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। वहीं, कुछ ऐसे भी लोग हैं, जो उन्हें एक अलग ही नजर से देखते हैं।
अपने इमेज को लेकर करण ने क्या कहा
उन्होंने कहा, “जब लोग मुझे करीब से जानते हैं, तो उन्हें एहसास होता है कि मैं असली व्यक्ति हूं। मैं वास्तव में एक सच्चा इंसान हूं।” उन्होंने कहा कि कुछ लोगों का नेगेटिव प्वॉइन्ट ऑफ व्यू हो सकता है, लेकिन वह हर किसी को खुद के बारे में समझा नहीं सकते। उन्होंने आगे कहा, “कर्म ही मेरा सबसे बड़ा धर्म है। मुझे लगता है कि मुझे कभी किसी को दुख नहीं पहुंचाना चाहिए, किसी के रास्ते में नहीं आना चाहिए। यहां लोग कहते हैं कि मैंने किसी का करियर बर्बाद कर दिया। नहीं, मैंने किसी का कुछ नहीं बिगाड़ा। मैंने बस अपना काम किया। यह लोगों की सोच है।”
