Kapil Sharma On Caps Cafe Firing Case
Kapil Sharma On Caps Cafe Firing Case

Summery- कपिल शर्मा ने कैफे फायरिंग पर पहली बार बताया सच

कनाडा के कैप्स कैफे पर फायरिंग के बाद कपिल शर्मा ने पहली बार सच बताया। पुलिस की सीमा, बढ़ते खतरे और फिल्म 'किस किस को प्यार करूं 2' पर खुलकर बोले।

Kapil Sharma On Kaps Cafe Firing Case: बुधवार की दोपहर मुंबई में उस वक्त हलचल बढ़ गई, जब कॉमेडी किंग कपिल शर्मा अपनी नई फिल्म ‘किस किस को प्यार करूं 2’ का ट्रेलर लॉन्च करने पहुंचे। लंबे समय के बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे कपिल की मौजूदगी जितनी एक्साइटिंग थी, उससे कहीं ज्यादा चर्चा उनके उस बयान ने बटोर ली, जिसमें उन्होंने अपने कनाडा में कैप्स कैफे पर हुई फायरिंग को लेकर पहली बार खुलकरबात की। इस मुद्दे पर कपिल ने अब तक चुप्पी बनाए रखी थी। 

कपिल ने बताया कि यह पूरी घटना वैंकूवर में हुई, जहां ठीक इसी साल उनके नये खुले कैप्स कैफे पर तीन बार फायरिंग की गई। उन्होंने कहा कि वहां की पुलिस और प्रशासन कोशिश तो कर रहे हैं, लेकिन उनके पास ज़मीन पर लगाम कसने की इतनी ताकत नहीं है। कपिल के शब्दों में, “वहां हालात पहले से ही बिगड़े हुए थे। लेकिन जब हमारे कैफे पर फायरिंग की खबर आई तो मामला फेडरल एजेंसी के पास चला गया। मेरे हिसाब से ऊपर वाला हर घटना के पीछे कोई न कोई मकसद रखता है, जो हम उसी वक्त समझ नहीं पाते।” उन्होंने साफ कहा, “वहां की पुलिस की पावर सीमित है, पुलिस भी बहुत कुछ नहीं कर सकती।”

कपिल ने यह भी कहा कि घटना के बाद देश-दुनिया से उनको लगातार फोन आने लगे। लोग उन्हें बता रहे थे कि वैंकूवर के इस हिस्से में गैंगवार और क्रिमिनल एक्टिविटी लंबे समय से हो रही थी। लेकिन जैसे ही कैप्स कैफे पर फायरिंग की खबर मीडिया में फैली, मामला अचानक सुर्खियों का केंद्र बन गया और कैफे की हर बार पहले से ज्यादा बड़ी ओपनिंग होने लगी।

तीन महीनों में चली तीन बार गोलियां 

पहली फायरिंग 10 जुलाई को हुई, जिसकी जिम्मेदारी खालिस्तानी आतंकी हरजीत सिंह लड्डी ने ली। इस घटना ने कनाडाई सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया। लेकिन मामला यहीं नहीं थमा। दूसरी बार 7 अगस्त को कैफे पर एक साथ कई राउंड फायरिंग हुई। स्थानीय लोग डरे, सोशल मीडिया पर विरोध बढ़ा, और कुछ समय के लिए कैफे को बंद भी करना पड़ा। इसके बाद फिर 16 अक्टूबर को तीसरी बार फायरिंग हुई। इस बार कार सवार बदमाशों ने हवाई फायर कर दहशत फैलाने की कोशिश की। तीन घटनाओं के बाद भी कपिल ने संयम नहीं खोया।  

ट्रेलर लॉन्च इवेंट में कपिल सिर्फ कैफे विवाद ही नहीं, बल्कि अपनी फिल्म को लेकर भी उत्साहित नजर आए। 12 दिसंबर को रिलीज होने जा रही ‘किस किस को प्यार करूं 2’ कपिल की लगभग दस साल बाद की बड़ी वापसी मानी जा रही है। 2015 में इसी फिल्म के पहले भाग ने कपिल को बॉलीवुड में सुपरहिट एंट्री दिलाई थी। इसके बाद उन्होंने ‘फिरंगी’ की, जो असफल साबित हुई। अब एक दशक बाद कपिल फिर उसी अंदाज़ में दर्शकों के बीच लौट रहे हैं, जिसने उन्हें देश का सबसे पसंदीदा फेस बनाया।

प्रतिमा 'गृहलक्ष्मी’ टीम में लेखक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डिजिटल मीडिया में 10 सालों से अधिक का अनुभव है, जिसने 2013 में काशी विद्यापीठ, वाराणसी से MJMC (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की। बीते वर्षों...