Summary: हिंदी ट्रेलर लॉन्च करेंगे ऋतिक रोशन, रिलीज डेट और कहानी
Kantara Chapter 1 एक बहुप्रतीक्षित फिल्म है, जिसका हिंदी ट्रेलर बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन द्वारा 22 सितंबर 2025 को लॉन्च किया जाएगा। यह फिल्म होम्बले फिल्म्स की एक बड़ी परियोजना है, जिसका बजट 125 करोड़ रुपये है। कांतारा की कहानी 300 ईस्वी के समय की पृष्ठभूमि पर आधारित है और इसमें अर्ध-देवता पंजुरली की मिथकीय कहानी दिखाई जाएगी।
Kantara Chapter 1 Trailer Date: फिल्म ‘कांतारा’ साल 2022 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल धमाल मचाया था। अब इतने सालों बाद होम्बले फिल्म्स की ‘कांतारा: चैप्टर 1’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है, जो कि अब खत्म होने वाला है। ये 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। फिल्म से पहले इसका धमाकेदार ट्रेलर लॉन्च होने वाला है। इंडिया में रिलीज होने वाली इस फिल्म के हिंदी बेल्ट में प्रमोशन का जिम्मा ऋतिक रोशन के पास है। मेकर्स ने फिल्म के हिंदी ट्रेलर को लेकर बड़ा अपडेट शेयर किया है।
ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ को लेकर फैंस में बढ़ा क्रेज
दरअसल, हाल ही में प्रोडक्शन हाउस होम्बले फिल्म्स की ओर से फिल्म ‘कांतारा चैप्टर-1’ को लेकर पोस्ट शेयर किया गया है। फिल्म के अभिनेता-निर्देशक ऋषभ शेट्टी इस पोस्टर को शेयर करने के साथ ही जानकारी दी गई है कि मूवी का हिंदी ट्रेलर बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन लॉन्च करने वाले हैं। इसे 22 सितंबर, 2025 को दोपहर 12:45 बजे रिलीज किया जाएगा। इसे शेयर करने के साथ ही कैप्शन में लिखा, ‘कांतारा की गूंज अब दुनिया भर में गूंजेगी। बने रहें!’ इस ऑफिशियल ऐलान के बाद फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है। ऋतिक रोशन ने कुछ समय पहले ऑफिशियली तौर पर होम्बेल फिल्म्स के साथ एक अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिलाया था, जो कोई और नहीं बल्कि ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ है।
क्या है कांतारा चैप्टर 1 की कहानी?
कांतारा के प्रीक्वल को सहस्राब्दी के पहले का माना जा रहा है, इसलिए संभव है कि फिल्म में देवी-देवताओं का भी जिक्र होगा। हालांकि ऋषभ शेट्टी ने खुलकर इस बात का खुलासा नहीं किया है कि फिल्म में और क्या-क्या होने वाला है। कांतारा चैप्टर 1 की कहानी फिल्म 300 ईस्वी पर आधारित होगी। फिल्म में सुअर अवतार अर्ध-देवता पंजुरली की मूल कहानी को बताया जाएगा। बता दें कि इसी साल फरवरी में इस फिल्म के प्रीक्वल की घोषणा की गई थी।
‘कांतारा चैप्टर 1’ का कास्ट और बजट
‘कांतारा चैप्टर 1’ फिल्म की कास्ट में रुक्मिणी वसंत, गुलशन देवैया, जयराम और राकेश पुजारी भी हैं। इस बार फिल्म का बजट 125 करोड़ रुपये है। साल 2022 में आई ‘कांतारा’ का बजट 16 करोड़ रुपये था, जबकि इसने देश में 309.64 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन और वर्ल्डवाइड 407.82 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था। अब बारी ‘कांतारा: चैप्टर 1’ की है, जो अगले महीने गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म कांतारा चैप्टर 1
‘कांतारा चैप्टर 1’ साल 2012 में आई फिल्म ‘कांतारा’ के बाद इस सीरीज की अगली फिल्म है। ‘कांतारा चैप्टर 1’ 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का मुकाबला वरुण धवन और जान्हवी कपूर की ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ से होगा। ‘कांतारा चैप्टर 1’ को लेकर फैंस का उत्साहित हैं और वो फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म कन्नड़ के अलावा हिंदी, तेलुगु, मलयालम, तमिल, बंगाली और अंग्रेजी भाषाओं में भी रिलीज की जाएगी।
इन फिल्मों में नजर आएंगे ऋतिक रोशन
ऋतिक रोशन इस समय बॉलीवुड में काफी सक्रिय हैं और कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। उनकी हालिया फिल्म “वॉर 2” 14 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। इसके अलावा, ऋतिक रोशन “कृष 4” की शूटिंग भी शुरू करने वाले हैं। यह फिल्म 2026 में रिलीज़ होने की संभावना है और इसमें वे अपने सुपरहीरो किरदार कृष के रूप में वापसी करेंगे। ऋतिक रोशन “अल्फा” फिल्म में भी नजर आएंगे, जो यशराज फिल्म्स की पहली महिला-प्रधान स्पाई थ्रिलर है। अब ऋषभ शेट्टी की फिल्म “कांतारा: चैप्टर 1” का हिंदी ट्रेलर लॉन्च करने जा रहे हैं, जो भारतीय लोककथाओं और आध्यात्मिकता पर आधारित है।
