Kangana Ranaut/Diljit Dosanjh
Kangana Ranaut/Diljit Dosanjh

Summary: दिलजीत-हानिया की फिल्म पर देश में मचा बवाल, कंगना रनौत ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

दिलजीत दोसांझ की नई फिल्म सरदार जी 3 में पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर के साथ काम करना भारत में विवाद का विषय बन गया है। अभिनेत्री कंगना रनौत ने इस पर नाराज़गी जताते हुए इसे 'देश के हितों से अलग निजी एजेंडा' करार दिया है।

Kangana Ranaut Reaction: बॉलीवुड और पंजाबी सिनेमा के जाने-माने नाम दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपनी फिल्म “सरदार जी 3” को लेकर विवादों में घिरे हुए हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि फिल्म में उनके साथ पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर काम कर रही हैं। जहां एक ओर यह फिल्म विदेशों में रिलीज हो चुकी है और अपने म्यूजिक व एक्टिंग के लिए तारीफें बटोर रही है, वहीं दूसरी ओर भारत में इसे लेकर काफी नाराजगी देखी जा रही है, खासतौर पर सोशल मीडिया पर। अब कंगना रनौत ने भी इस पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

इस विवाद की पृष्ठभूमि को समझने के लिए हमें हाल के पहलगाम आतंकी हमले को याद करना होगा, जिसने भारत को एक बार फिर झकझोर दिया। इसके जवाब में भारत ने “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत पाकिस्तान और पीओके में आतंकवादी ठिकानों पर कार्रवाई की थी। ऐसे संवेदनशील समय में जब दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है, किसी भारतीय कलाकार द्वारा पाकिस्तानी कलाकार के साथ काम करना भावनाओं को चोट पहुंचा सकता है और यही इस विवाद की जड़ है। 

हाल के एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस कंगना रनौत ने दिलजीत के इस कदम को “देश के हितों से अलग निजी एजेंडा” कहा है। उन्होंने कहा कि देश निर्माण में हर कोई भागीदार होता है, सैनिक से लेकर कलाकार, खिलाड़ी से लेकर राजनेता तक। कंगना ने यह भी कहा कि हमें सभी को एक ही दिशा में सोचने के लिए प्रेरित करना चाहिए ताकि राष्ट्र सर्वोपरि रहे। उनके अनुसार, जब देश संकट में हो तो किसी का अपना और अलग व्यक्तिगत रास्ता नहीं होना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि हमें सभी को एक साथ लाने की कोशिश करनी चाहिए। किसी को यह पसंद आ रहा है, बेचारा सिपाही राष्ट्रवाद का रास्ता अपना रहा है, बेचारा राजनेता राष्ट्रवाद का रास्ता अपना रहा है। कुछ लोगों का सचमुच अपना एजेंडा होता है। मैं यह नहीं कह रही कि यह अस्वाभाविक है, लेकिन हमें सभी को एक साथ लाने की कोशिश करनी चाहिए। हमें एक साथ आने की कोशिश करनी चाहिए, और यह तभी होगा जब हम यह विचार इन राजनेताओं तक पहुंचाएंगे। यह आपका काम है।

इस मुद्दे ने सोशल मीडिया पर खूब हलचल मचाई है। कई फैंस दिलजीत को देशद्रोही, संवेदनहीन जैसे शब्दों से ट्रोल कर रहे हैं। फवाद खान, माहिरा खान, अली ज़फ़र, राहत फतेह अली खान और हानिया आमिर जैसे पाकिस्तानी कलाकारों के सोशल मीडिया अकाउंट्स भारत में प्रतिबंधित कर दिए गए हैं। वहीं, कुछ कलाकार जैसे मिका सिंह और जावेद अख्तर ने भी अलग-अलग रूपों में इस विवाद पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं।

यह सवाल बार बार उठता है कि क्या कलाकारों को राजनीतिक और भौगोलिक तनावों से ऊपर उठकर काम करना चाहिए? या फिर उन्हें भी उस भावनात्मक और नैतिक जिम्मेदारी को निभाना चाहिए जो एक आम नागरिक निभाता है? दिलजीत दोसांझ एक ऐसे कलाकार हैं, जिनकी इमेज अब तक बेहद साफ सुथरी रही है। उनकी गायकी से लेकर एक्टिंग तक, हर क्षेत्र में उन्हें सराहा गया है। लेकिन जब वह ऐसे समय में एक पाकिस्तानी कलाकार के साथ फिल्म लेकर आते हैं, तो लोग सवाल उठाते हैं क्या यह समय सही था?

“सरदार जी 3” एक फिल्म है, जिसमें दिलजीत, हानिया आमिर, नीरू बाजवा, गुलशन ग्रोवर और सपना पब्बी जैसे एक्टर्स हैं। “सरदार जी 3” अमर हुंदल द्वारा निर्देशित है, जो 27 जून को विदेशों में रिलीज हुई थी। 

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...