Overview: कर्नाटक में कमल हासन को बैन करने की मांग
Karnataka Minister Bans Kamal Haasan: साउथ फिल्मों के सुपरस्टार माने जाने वाले कमल हासन इन दिनों सुर्खियों में हैं। हाल ही ठग लाइफ इवेंट में एक्टर ने कुछ ऐसा कह दिया है, जिससे विवाद खड़ा हो चुका है। जल्दी ही कमल हासन की फिल्म 'ठग लाइफ' थिएटर में रिलीज होने वाली है। उनकी यह फिल्म दिल्ली पर आधारित है।
Karnataka Bans Kamal Haasan: साउथ फिल्मों के सुपरस्टार माने जाने वाले कमल हासन इन दिनों सुर्खियों में हैं। हाल ही ठग लाइफ इवेंट में एक्टर ने कुछ ऐसा कह दिया है, जिससे विवाद खड़ा हो चुका है। जल्दी ही कमल हासन की फिल्म ‘ठग लाइफ’ थिएटर में रिलीज होने वाली है। उनकी यह फिल्म दिल्ली पर आधारित है।
कमल हासन ने हाल ही में ठग लाइफ इवेंट में अपनी टिप्पणी “तमिल ने कन्नड़ को जन्म दिया” पर उठे विवाद पर रिएक्ट किया है। इसके बाद, साउथ सुपरस्टार ने कहा कि वह तभी माफी मांगेंगे जब उन्हें लगेगा कि वह गलत थे। जैसे-जैसे विवाद बढ़ता गया, उन्होंने लोगों से अपने जीवन के तरीके से “छेड़छाड़” न करने का भी आग्रह किया।
कर्नाटक मंत्री ने उठाई बैन की मांग
इस पूरे विवाद के बाद, कर्नाटक के मंत्री शिवराज तंगदागी ने कहा कि अगर कमल हासन कन्नड़ भाषा के बारे में अपनी टिप्पणी के लिए माफी नहीं मांगते हैं तो राज्य में उनकी फिल्मों पर बैन लगा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह फैसला कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स (KFCC) ने लिया है। इस बीच, KFCC के अध्यक्ष एम नरसिम्हालु ने साझा किया कि थिएटर मालिकों और फिल्म डिस्टिब्यूटर ने खुद ही तय किया है कि जब तक कमल हासन माफी नहीं मांग लेते, तब तक वे उनकी फिल्म नहीं दिखाएंगे।
कर्नाटक में नहीं रिलीज होगी कमल हासन की फिल्म
गुरुवार को केएफसीसी ने घोषणा की कि कमल हासन की फिल्म ठग लाइफ को कर्नाटक में तब तक रिलीज नहीं होने दिया जाएगा, जब तक वह कन्नड़ भाषा के बारे में अपनी विवादास्पद टिप्पणी के लिए 30 मई तक सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांग लेते। ऐसे में कमल हासन जब तक माफी नहीं मांग लेते उनकी फिल्म को कर्नाटक में रिलीज नहीं होने दिया जाएगा। इसका सीधा असर फिल्म की कमाई पर नजर आ सकता है।
माफी मांगने के लिए मिला 2 दिन का वक्त
कर्नाटक के मंत्री शिवराज तंगदागी ने कहा, “मैंने एक पत्र लिखा है, उसके बाद, फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स ने भी एक अच्छा निर्णय लिया है और कल एक प्रेस मीट आयोजित की है, जिसमें कहा गया है कि अगर वह दो दिनों में माफी नहीं मांगते हैं, तो उनकी फिल्म पर बैन लगा दिया जाएगा। मैं कन्नड़ और संस्कृति मंत्री के रूप में फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स को अपनी बधाई देता हूं।”
कर्नाटक के खिलाफ नहीं सुनी जाएगी कोई बात
मंत्री शिवराज तंगदागी ने बेंगलुरु में पत्रकारों से बात करते हुए, उन्होंने कहा कि कोई कितना भी मशहूर क्यों न हो, कन्नड़, कन्नड़ लोगों या कर्नाटक की जमीन और पानी के खिलाफ बोलना स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कमल हासन को माफी मांगनी चाहिए, नहीं तो फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स के फैसले के मुताबिक उनकी फिल्मों पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। जब उनसे पूछा गया कि अगर कमल हासन माफी नहीं मांगेंगे तो क्या उनकी फिल्मों पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा, तो तंगदागी ने जवाब दिया, “हां।”
