45 प्लस की एज में दिखना है शानदार तो आप भी काजोल की तरह दिखाएं ये स्मार्टनेस: Kajol Birthday Special
Kajol Birthday Special

Kajol Birthday Special: बॉलीवुड की बिंदास एक्ट्रेस काजोल हमेशा ही अपने लुक्स के लिए सुर्खियों में रहती हैं। 5 अगस्त को इस दिग्गज एक्ट्रेस का बर्थडे है। 48 की उम्र में भी काजोल की खूबसूरती और स्टाइल दोनों में ही कोई कमी नहीं आई है। या यूं कहें कि उम्र के साथ-साथ उनकी खूबसूरती और भी निखरती जा रही है। दरअसल, काजोल का ड्रेसिंग सेंस इतना शानदार है कि वह अपनी उम्र से काफी कम की नजर आती हैं। अगर आप भी 45 प्लस एज की हैं तो काजोल से ड्रेसिंग टिप्स लेना तो लाजमी है। चलिए हम करते हैं इसमें आपकी मदद र्और आपको बताते हैं काजोल के ड्रेसिंग सीक्रेट-

जान लीजिए यह राज

वैसे तो काजोल खुद ट्रेंड सेटर हैं, लेकिन वह नए ट्रेंड को फॉलो करने में भी पीछे नहीं रहतीं। इन दिनों सीक्वेंस वर्क काफी ट्रेंडिंग है और यह काजोल का फेवरेट भी है। ‘दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ की यह एक्ट्रेस बखूबी जानती हैं कि कैसे अपने फैंस का दिल जीतना है। ऐसे में उनका फोकस सीक्वेंस वर्क पर रहता है। हाल ही में हुए मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के ब्राइडल शो में काजोल खूबसूरत थ्री शेड पिंक साड़ी में पहुंचीं। डीप नेक ब्लाउज ने उन्हें हॉट लुक दिया। इस तरह की साड़ी कंफर्टेबल होने के साथ ही स्टाइलिश भी लगती हैं। खास बात यह है कि यह हर उम्र की महिलाओं पर अच्छी लगती है।  

तेरी बिंदिया रे…

काजोल अक्सर बहुत बड़ी बिंदी लगाने से परहेज करती हैं। वह हमेशा मीडियम साइज की बिंदी लगाना ही पसंद करती हैं। इसी के साथ वे ज्यादातर प्लेन सिंपल बिंदी ही लगाती हैं। इससे उनका फेस हैवी नहीं लगता और उम्र भी कम नजर आती है। मेकअप आर्टिस्ट खुशी गुप्ता बताती हैं कि बहुत बड़ी बिंदी लगाने से आप उम्र में बड़े नजर आते हैं। वहीं बहुत छोटी बिंदी लगाने से आपका लुक प्रॉपर नहीं आता। ऐसे में बिंदी हमेशा मीडियम साइज की चुनें।

ज्वैलरी हमेशा कम पहनें

बहुत ज्यादा ज्वैलरी वियर करना आजकल ट्रेंड से आउट है। बड़े-बड़े इयररिंग्स के साथ हैवी नेकलेस पहनकर आप बहुत ही ओवर लुक में नजर आते हैं। काजोल हमेशा इस बात को फॉलो करती हैं। यह खूबसूरत एक्ट्रेस हमेशा मिनि​मम ज्वैलरी लुक ही अपनाती है। अगर वह लॉन्ग या हैवी ईयररिंग्स वियर करती हैं तो नेकपीस नहीं वियर करतीं। वहीं जब वे नेकलेस वियर करती हैं तो उसके साथ छोटे इयररिंग्स ​पहनती हैं। या फिर इयररिंग्स पहनना अवॉइड करती हैं। ऐसा करने से आपको सटल और डीसेंट लुक मिलता है।

मेकअप चुनें अपने फेस के अनुसार

मेकअप के मामले में काजोल की पसंद काफी सटल है। वह डेवी और न्यूड मेकअप लुक पसंद करती हैं। हालांकि वे अपनी खूबसूरत आंखों का ध्यान हमेशा रखती हैं और आंखों पर गहरा काजल लगाकर और लाइनर, मस्कारा लगा कर उन्हें बोल्ड लुक देती हैं। स्मोकी आई मेकअप भी उन्हें बहुत पसंद है। न्यूड मेकअप या डेवी मेकअप के साथ बोल्ड आईज का कॉम्बिनेशन आपको हमेशा परफेक्ट लुक देगा। गालों पर हाइलाइटर यूज करके आप शाइन पा सकती हैं। ध्यान रखें पूरा मेकअप बोल्ड रखने से बेहतर है आप आंखों और ​लिप कलर पर ज्यादा ध्यान दें। जैसा काजोल करती हैं। 

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...