काजोल और कृति सेनन की ‘दो पत्‍ती’ इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज: Do Patti Release Date
Do Patti Release Date

Do Patti Release Date: काजोल और कृति सेनन की आने वाली फिल्‍म ‘दो पत्‍ती’ एक बार फिर चर्चा में है। वजह इस फिल्‍म की रिलीज डेट का एकदम अलग अंदाज में रिवील किया जाना है। हाल ही में इस फिल्‍म की रिलीज डेट वीडियो के जरिए की गई है। पहले वीडियो देख लगता है कि फिल्‍म का ट्रेलर है। लेकिन बाद में डबल धमाके के साथ फिल्‍म की रिलीज डेट का पता चलता है। रिलीज डेट वाले वीडियो में काजोल डबल धमाका देख काफी चौंक जाती हैं। आइए जानते हैं कि आखिर क्‍या है वो डबल धमाका और फिल्‍म कब स्‍ट्रीम होने वाली है।

Also read: फिल्म ‘लापता लेडीज’ के ये बेस्‍ट सीन्‍स जिन्‍होंने जीता लोगों का दिल: Laapataa Ladies

YouTube video

कृति सेनन अदाकारी के साथ साथ फिल्‍म निर्माण में भी कदम रखने जा रही हैं। ‘दो पत्‍ती’ में कृति न सिर्फ अदाकारी करती नजर आएंगी बल्कि वे इस फिल्‍म की निर्माता भी हैं। इस फिल्‍म में काजोल पहली बार पोलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आएंगी। इस सस्‍पेंस थ्रिलर में कृति सेनन डबल रोल में नजर आएंगी। फिल्‍म में कृति सेनन कुछ अलग ही अंदाज में नजर आ रही हैं। कहीं कहीं वे काफभ्‍ आक्रामक अंदाज में दिख रही हैं। काजोल फिल्‍म के टीजर में किसी गुत्‍थी को सुलझाने में परेशान नजर आ रही हैं। काजोल कहती हैं कि सच और सबूत आपस में भिड जाते हैं तो क्‍या करना चाहिए। वही कृति कहती हैं कि वही करना चाहिए जो दिल कहता है, लेकिन ये दिल ही साला धोखा देता है। काजोल टीजर में सच का पता लगाने के लिए प्रयास करती नजर आ रही हैं। वहीं कृति कभी मस्‍त तो कभी साइको की तरह हरकतें करती नजर आ रही हैं। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे डबल रोल में नजर आने वाली हैं। फिल्‍म का नाम ‘दो पत्‍ती’ भी शायद यही इशारा करता है। अब काजोल इस गुत्‍थी को सुलझा पाती हैं या कृति के साथ उलझ जाती हैं ये तो फिल्‍म की रिलीज के बाद ही पता चलेगा।

YouTube video

फिल्‍म के टीजर के बाद से फैंस बेसब्री से काजोल और कृति को एक बार फिर स्‍क्रीन पर साथ देखने को बेकरार हैं। हालांकि पिछली बार काजोल और कृति ‘दिलवाले’ में बहनें बनी थीं तो इस बार दोनों के बीच छत्‍तीस का आंकडा देखने को मिलने वाला है। फिल्‍म की रिलीज डेट रिवील करने के लिए मेकर्स ने एक वीडियो शेअर किया है। जिसमें काजोल एक रेस्‍ट्रां में काफी मांगती हैं1 तभी पास रखी बोतल में उन्‍हें कृति की झलक दिखाई देती है। वे कृति के पास जाकर कुछ पूछताछ करने की कोशिश करती हैं। कृति उन्‍हें कन्‍हें कुछ भी साफ साफ नहीं बताती। वे कहती हैं 25 जिसे सुन काजोल का लगता है कि वे रिश्‍वत दे रही हैं। तो कृति कहती हैं रिश्‍वत नहीं 25 अक्‍टूबर को पता चलेगा। काजोल परेशान होकर पूछती हैं क्‍या पता चलेगा। इस पर दूसरी तरफ से एक और कृति आकर कहती हैं कि आपकी तकलीफें दुगनी होने वाली हैं।

मेकर्स ने इस अनोखे अंदाज में फिल्‍म की रिलीज डेट के साथ कृति के डबल रोल का भी खुलासा कर दिया है। अब तक आपको भी पता चल गया होगा कि ‘दो पत्‍ती’ 25 अक्‍टूबर को स्‍ट्रीम होने वाली है। फिल्‍म नेटफ्लिक्‍स पर स्‍ट्रीम होगी।

निशा सिंह एक पत्रकार और लेखक हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर जिलेमें हुआ। दिल्‍ली और जयपुर में सीएनबीसी, टाइस ऑफ इंडिया और दैनिक भास्‍कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्‍थानों के साथ काम करने के साथ-साथ लिखने के शौक को हमेशा जिंदा...