JUHI PARMAR
JUHI PARMAR


Juhi Parmar: भगवान गणेश की बात करें तो इनका अपना एक अलग चार्म हैं। हर साल पूरे देशभर में गणेश चतुर्थी धूमधाम से सेलिब्रेट की जाती है। जहां लोग अपने घरों में गणेश की स्थापना करने के बाद उनका विसर्जन भी करते हैं। बहुत लोग अपने घरों में गणेश को स्वयं अपने हाथों से बनाते हैं। ऐसे ही एक मनमोहक अंदाज से जूही परमार और उनकी बेटी ने गणेश जी को स्वयं अपने हाथों से बनाया है। भगवान गणेश की बात करें तो यह बच्चों के फ्रैंड होते हैं। सबसे बड़ी बात हर शुभ कार्य की शुरुआत गणेश जी के साथ ही होती है। जूही की बेटी समायरा हर साल गणेश जी को अपने हाथों से बनाती हैं। उनके इस साल के गणेश जी बेहद खास हैं। यह उन्होंने गूंथे हुए आटे से बनाए है। उनका यह सादा अंदाज बहुत खूबसूरत है। इस बार गणेश चतुर्थी 19 सितंबर को है। महाराष्ट्र में खास इस त्यौहार का एक अलग ही उत्साह होता है।

गणपति बप्पा मोरया

अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर जूही ने विडियो पोस्ट कर बताया कि उन्होंने किस तरह से गणेश जी को अपने हाथों से बनाया है। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि अपने जीवन में जो कुछ भी नया करते हैं उसकी शुरुआत में गणेश जी होते हैं, और सचमुच वह हर जगह हैं। समायरा को हर साल अपना छोटा गन्नू बनाना पसंद है और इसलिए यहां हम अपने गणपति बना रहे हैं और इस बार यह सीधे रसोई से, आटे से बनाया गया है। गणपति बप्पा मोरया।

अपनी बेटी के साथ

जूही फिहाल एक सिंगल पेरेंट के तौर पर समायरा के साथ अपना जीवन बिता रही हैं। उनकी शादी सचिन श्रॉफ के साथ हुई थी लेकिन 9 सालों बाद दोनों ने अपने जीवन में अलग होने का फैसला किया। उनकी बेटी की कस्टडी जूही को मिली है। सोशल मीडिया पर जूही काफी सक्रिय रहती हैं और अपनी बेटी के साथ विडियो अपलोड करती हैं। उनकी बेटी और उनमें एक अलग सी कैमिस्ट्री और बॉन्ड है।