A fraud case has recently come to light involving actor jibraan Khan, who played the role of Shah Rukh Khan’s son.
A fraud case has recently come to light involving actor jibraan Khan, who played the role of Shah Rukh Khan’s son.

Summary: जिबरान खान के मैनेजर ने उड़ाए लाखों रुपये, धोखाधड़ी का मामला सामने आया

कभी खुशी कभी गम में शाहरुख खान के बेटे का रोल निभाने वाले अभिनेता जिबरान खान के साथ हाल ही में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। उनके मैनेजर ने जिम्मेदारी मिलने के बाद लाखों रुपए हड़प लिए और रफूचक्कर हो गया।

Jibraan Khan Fraud Case: फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ में शाहरुख खान के बेटे का रोल निभाने वाले जिबरान खान को आप याद ही होंगे। लंबे समय से बॉलीवुड में सक्रिय रहने के बाद हाल ही में उन्हें एक धोखाधड़ी का सामना करना पड़ा। हैरानी की बात यह है कि यह फ्रॉड उनके अपने ही मैनेजर ने किया। बताया जा रहा है कि उनके खुद के कैफे के मैनेजर ने उनसे लगभग 34.99 लाख रुपये धोखाधड़ी के ज़रिए ले लिए। इसके बाद जिबरान ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। आइए जानते हैं आखिरकार जिबरान खान के साथ क्या हुआ।

जिबरान का कैफे बांद्रा में स्थित है, जहां इस कैफे में अजय सिंह रावत नाम का व्यक्ति 2022 से मैनेजर के पद पर काम कर रहा था। मैनेजर की जिम्मेदारी थी कि वह रोजाना की नकदी और ऑनलाइन प्राप्त होने वाली राशि बैंक में जमा करे और साथ ही कैफे के लिए खरीदे जाने वाले माल का भुगतान भी करे। एक्टर ने अपने मैनेजर अजय सिंह रावत को रोज़ाना की कमाई बैंक में जमा करने की जिम्मेदारी सौंपी थी। लेकिन अजय लगातार पैसे जमा करने में नाकाम रहे और धीरे-धीरे यह रकम 34.99 लाख रुपये तक पहुंच गई।

जब मैनेजर बार-बार पैसे जमा करने में असफल होने लगा, तो जिबरान को शक हुआ। इसके बाद जिब्रान ने अपने चार्टर्ड अकाउंटेंट से कैफे की ऑडिट करवाई। 1 अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2025 तक के खातों की जांच में खुलासा हुआ कि इस अवधि में कैफे का कुल कारोबार लगभग 1.14 करोड़ रुपये रहा, लेकिन बैंक में केवल ₹79.67 लाख ही जमा किए गए थे। बाकी 34.99 लाख रुपये कथित तौर पर मैनेजर ने हड़प लिए थे। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। लेकिन तब तक मैनेजर मुंबई छोड़कर भागने की कोशिश कर चुका था। फिलहाल मुंबई पुलिस उसे पकड़ने के लिए पूरी तरह से तलाश में लगी हुई है और उम्मीद है कि वह जल्द ही पकड़ा जाएगा।

जिबरान ने ‘कभी खुशी कभी गम’ में छोटे बेटे का रोल निभाया था। इसके अलावा वह ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ फिल्म में साहिर के रोल में दिखाई दिए थे। उन्होंने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर भी काम किया है। टीवी और फिल्मों में उनके कई किरदार रह चुके हैं, जैसे कि साल 2000 में ‘विष्णु पुराण’ में ध्रुव। वर्तमान में जिबरान इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव हैं और उनके 4 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उन्होंने फिल्मी दुनिया के अलावा बिजनेस में भी कदम रखा और बांद्रा में अपना कैफे ‘ग्राउंडेड कैफे’ खोला था।

यह कोई पहला मौका नहीं है जब किसी बॉलीवुड स्टार को उनके ही करीबी लोगों ने धोखा दिया हो। हाल ही में ऐसी ही घटना आलिया भट्ट के साथ हुई थी, जहां उनकी असिस्टेंट ने उनके फ्रॉड साइन का गलत इस्तेमाल कर 77 लाख रुपये की ठगी कर ली थी और इसके बाद आलिया की मां सोनी राजदान ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...