जया किशोरी और जस्सी गिल फैन्स के लिए ला रहे हैं कुछ नया, शेयर की पोस्ट: Jaya Kishori and Jassie Gill
Jaya Kishori and Jassie Gill

Jaya Kishori and Jassie Gill: जया किशोरी किसी नाम की मोहताज नहीं है। यह एक फेमस कहानी वक्ता और इन्फूएंसर हैं। यह अपनी मोटिवेशनल स्पीच से युवाओं को प्रभावित करती हैं और सनातनी धर्म से अवगत कराती है। वही सोशल मीडिया पर भी काफ़ी ऐक्टिव रहती है। इनका रियल नाम जया शर्मा है। अपनी आवाज के जादू से इन्होंने सब जगह अपना औरा बिखेर रखा है। यही कारण है कि इनको बच्चा-बच्चा जानता है। अब इसी आवाज को नयी रोशनी मिलने वाली है ,जिसमें वो जस्सी गिल के साथ काम करती हुई दिखेंगी।

Also read : जानें कितनी पढ़ी लिखी हैं जया किशोरी, एक कथा की लेती हैं इतनी फीस: Jaya Kishori Life Story

जया किशोरी और जस्सी गिल ने अपने नए प्रोजेक्ट के  बारे मे सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की।जिस के साथ एक फोटो भी शेयर की, जिसमें दोनों सफ़ेद कपड़ों में दिख रहें है। ऐसे लग रहा है जैसे कुछ सूफियाना गाना जल्द ही लॉन्च होने वाला है। साथ ही जस्सी गिल ने कैप्शन में लिखा है कि “मैं एक ऐसे इंसान के साथ काम कर रहा हूं, जो ना केवल अच्छी बल्कि दयालु प्रवृति की भी हैं, उन्होंने यह भी लिखा कि जल्द ही कुछ नया आने वाला है”

जस्सी गिल बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना चुके है, जिसमें हाल ही मे सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान में नजर आए थे। अभी  जून महीने में इनके घर बेबी बाय ने जन्म लिया था। जिसकी फोटो इन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। पॉलीवुड की बात करें तो यह ‘डैडी कूल मुंडे फूल 2’ में नजर आएंगे और जया किशोरी के साथ एक नए गाने में दिखेंगे।