Jawan Trailer: शाहरुख़ खान की फिल्मों का इंतज़ार उनके फैंस बेसब्री से करते हैं। ‘पठान’ का क्रेज तो आपने देखा ही था। अब ‘जवान’ का जादू भी फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। शाहरुख़ के फैंस ‘जवान’ के फर्स्ट लुक से ही ट्रेलर की राह देख रहे हैं। जवान का लुक काफी पसंद किया गया था। अब फैंस ‘जवान’ के ट्रेलर के लिए उत्साहित हैं। फिल्म ‘जवान’ 7 सितम्बर 2023 को रिलीज़ हो रही है। फैंस शाहरुख़ से जवान के ट्रेलर की लगातार मांग कर रहे हैं। इसपर शाहरुख़ ने क्या कुछ कहा आइये जानते हैं।
ट्रेलर की मांग कर रहे हैं फैंस
ट्विटर पर शाहरुख़ ने ‘आस्क एस.आर.के’ शुरू किया था जिसपर फैंस ने अपने सवालों की झड़ी लगा दी। शाहरुख़ अपने नटखट अंदाज़ में फैंस के सवालों के जवाब देते नज़र आए। एक फैन ने शाहरुख़ से पूछा कि ग़दर 2 देखी आपने? इसपर शाहरुख़ ने जवाब दिया ‘या लव्ड इट’। वहीं एक फैन ने पूछा कि ‘सर मेरी दो बीवी है एक को जवान फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखना है ,दूसरी को फर्स्ट डे लास्ट शो। एक दिन में दो बार कैसे करूँ सर प्लीज हेल्प’ इसपर शाहरुख़ ने कहा ‘जवान में भी दो हिरोइंस हैं… दोनों बीवियों को साथ में ले जा…एक एक करके हाथ पकड़ लेना जब मैं अलग अलग हिरोइन के साथ स्क्रीन पर आऊं’। इस तरह शाहरुख़ ने कई सवालों के जवाब दिए। लेकिन एक सवाल जो सबसे ज़्यादा पूछा गया वो था कि जवान का ट्रेलर कब आएगा? , जी हाँ जवान के ट्रेलर के लिए फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर जवान के ट्रेलर का ख़ास इंतज़ार देखने को मिल रहा है।
यह भी देखे-रिलीज से पहले ‘जवान’ की एडवांस बुकिंग, करोड़ों के बिके टिकट: Jawan Advance Booking
जवान में नज़र आएँगे ये कलाकार
‘जवान’ के लिए बेक़रार फैंस ट्रेलर आने की उम्मीद में हैं। फ़िल्म 7 सितम्बर 2023 को रिलीज़ होगी। फ़िल्म का निर्देशन एटली कुमार ने किया है। फ़िल्म में शाहरुख़ खान के अलावा नयनतारा, विजय सेतुपति , सान्या मल्होत्रा , प्रियमणि , सुनील ग्रोवर और संजय दत्त जैसे कलाकार हैं। जवान के गाने में ‘चलया’ में बादशाह खान की केमिस्ट्री नयनतारा के साथ फैंस को पसंद आयी। अब देखना होगा कि जवान के ज़रिये बादशाह खान कौन सी नयी कहानी सुनाने आ रहे हैं। ये कहानी दर्शकों को कितनी पसंद आती है ये देखना होगा, फिलहाल तो फैंस को जवान के ट्रेलर का इंतज़ार है।
