दुनिया भर में पहले दिन ही जवान ने की ताबड़तोड़ कमाई, झटके में 10 फिल्मों के छोड़ा पीछे: Jawan Box Office Collection
Jawan Box Office Collection

Jawan Release Date: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की पिछली फिल्म ‘पठान’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ तहलका मचा दिया था। एक्टर अब अपनी अगली रिलीज के लिए तैयार है, जिसका नाम जवान है। इसका निर्देशन एटली ने किया है।

जब से फिल्म की घोषणा हुई है, प्रशंसक इसे लेकर उत्सुक हैं। हाल ही में, शाहरुख ने अपने प्रशंसकों का उत्साह बढ़ा दिया है। उन्होंने मूवी की रिलीज डेट का खुलासा किया और बताया कि जवान कब रिलीज होगी।

शाहरुख ने अपने ट्विटर हैंडल पर जवान का एक नया मोशन पोस्टर शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मैं पुण्य हूं या पाप हूं?… मैं भी आप हूं… #JawanPrevueOn10July जवान दुनिया भर में 7 सितंबर 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होने वाली है।” प्रशंसकों ने उन्हें आगामी रिलीज के लिए शुभकामनाएं दीं।

यह भी देखें-सावन का पहला सोमवार आज, इन उपायों से करें भोलेनाथ को प्रसन्न: Sawan Somwar 2023

पोस्टर है खतरनाक

जवान का ये लेटेस्ट पोस्टर बहुत ही खतरनाक है। पोस्टर ने ही फैंस की एक्साइटमेंट को काफी ज्यादा बढ़ा दिया है। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने जवान के ट्रेलर को यू/ए सर्टिफिकेट दे दिया है।