Sawan Somwar 2023: सावन के इस पावन महीने में शिवजी की विधि-विधाने से पूजा की जाए, तो विशेष लाभ मिलते हैं। इससे जीवन में भोलेनाथ की असीम कृपा बनी रहती है। आज सावन 2023 के महीने का पहला सोमवार है। आज के दिन व्रत करने और सही विधि से पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। आइए जानें भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए पूजा की सही विधि-
करें ये उपाय
भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना के लिए ये महीना सबसे अच्छा है। शिवजी को प्रसन्न करने के लिए आप कई तरह के उपाय कर सकते हैं। इसके लिए सावन के पूरे महीने में आपको हर रोज 11 व 21 बिल्वपत्रों पर चंदन से ॐ नम: शिवाय लिखकर शिवलिंग पर अर्पित करना होगा। इससे आपकी हर मनोकामना पूर्ण हो सकती है।
यह भी देखें-केरल के पानी से फैल रही एक घातक बीमारी, युवक ने गंवाई जान: Rare Brain-Eating Amoeba
सावन सोमवार 2023 पूजा शुभ मुहूर्त
सावन के पहले सोमवार को बहुत ही शुभ योग बन रहा है। आज के दिन रेवती नक्षत्र और सुकर्मा योग बन रहे हैं, जो शिवजी की पूजा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण माने गए हैं। वहीं आज सुबह 11 बजकर 59 मिनट से दोपहर 12 बजकर 54 मिनट अभिजीत मुहूर्त है। इसके अलावा आप शाम के वक्त प्रदोष काल में शिवजी की पूजा 5 बजकर 38 मिनट से 7 बजकर 22 मिनट तक कर सकते हैं।