17 साल की मेहनत रंग लाई, जयदीप अहलावत ने मुंबई में खरीदा करोड़ों का फ्लैट: Jaideep Ahlawat New Home
जयदीप अहलावत ने अपनी पत्नी ज्योति हुड्डा के साथ मिलकर मुंबई के एक प्रमुख इलाके में एक लग्ज़री अपार्टमेंट खरीदा है।
Jaideep Ahlawat New Home: सपनों के शहर मुंबई में अपना एक घर होना किसका सपना नहीं होता? खासकर उन लोगों का जो किसी दूसरे शहर से आकर यहां अपने करियर की शुरुआत करते हैं। ऐसा ही एक सपना बॉलीवुड अभिनेता जयदीप अहलावत का भी था, जो अब जाकर पूरा हो गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, जयदीप अहलावत ने अपनी पत्नी ज्योति हुड्डा के साथ मिलकर मुंबई के एक प्रमुख इलाके में एक लग्ज़री अपार्टमेंट खरीदा है। अब सभी के मन में यह सवाल है कि उन्होंने यह फ्लैट किस इलाके में लिया है और इसकी कीमत क्या है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में
फ्लैट की खासियत
इंस्पेक्टर जनरल ऑफ रजिस्ट्रेशन (IGR) वेबसाइट के ज़रिए स्क्वायर यार्ड्स द्वारा रिव्यू किए गए प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, जयदीप अहलावत और उनकी पत्नी ज्योति हूडा ने मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके में एक लक्ज़री अपार्टमेंट खरीदा है। इस फ्लैट की कीमत 10 करोड़ रुपये है। फ्लैट का कार्पेट एरिया 1,950 वर्ग फुट और बिल्ट-अप एरिया 2,341 वर्ग फुट है। इस डील में चार कार पार्किंग स्लॉट भी शामिल हैं, जो अंधेरी जैसे भीड़-भाड़ वाले इलाके में एक खास सुविधा मानी जाती है। रिपोर्ट की माने तो फ्लैट की रजिस्ट्री 22 मई 2025 को हो चुकी है।v
सालों की कड़ी मेहनत
कई लोगों को यह बात छोटी लग सकती है, लेकिन बता दें कि जयदीप ने 2008 में अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की थी, और करीब 17 साल की कड़ी मेहनत के बाद उन्होंने मुंबई जैसे महंगे शहर में 10 करोड़ रुपये की कीमत वाली एक आलीशान घड़ी खरीदी है। यह उनकी सफलता का एक बेहतरीन उदाहरण है।
मुंबई का हाई प्रोफाइल एरिया
बता दें , मुंबई का अंधेरी वेस्ट इलाका कोई मामूली रोड नहीं है बल्कि यहां पर कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज और टीवी एक्टर्स रहते हैं। यह मुंबई का एक हाई प्रोफाइल एरिया है जहां घर लेना हर किसी का सपना होता है क्योंकि जयदीप ने जिस एरिया में अपार्टमेंट खरीदा है, वहां की खास बात ये है कि ये पश्चिमी एक्सप्रेस हाईवे, लिंक रोड और एसवी रोड सहित कई मुख्य सड़कों के माध्यम से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है।
जयदीप का करियर
जयदीप अहलावत ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से एक्टिंग की क्लास की है। वे इंडस्ट्री में अपनी इंटेंस एक्टिंग स्किल्स के लिए जाने जाते हैं। उन्हें फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ (2012), ‘रईस’ (2017) और ‘राज़ी’ (2018) से पहचान मिली। उनकी सबसे फेमस वेब सीरीज़ ‘पाताल लोक’ (2020) रही है, जिसमें उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस वेब सीरीज को लॉकडाउन के समय खूब देखा गया था। अभी रिसेंटली उन्हें ‘ज्वेल थीफ’ फिल्म में देखा गया, जिसमें उनके साथ सैफ अली खान, कुणाल कपूर और निकिता दत्ता भी नजर आए थे। इसके अलावा, वो अन्य कुछ फिल्मों में भी जल्द नजर आएंगे।
