Ishita Dutta Second Baby: बी टाउन के पॉपुलर सेलिब्रिटी कपल मसल सेठ और इशिता दत्ता एक बार फिर से दूसरी बार पेरेंट्स बन चुके हैं। जी हां आपको बता दें इशिता और वात्सल ने हाल ही अपने दूसरे बच्चे का वेलकम किया है। इशिता दत्ता और वात्सल सेठ के घर एक बेबी गर्ल का जन्म हुआ है। इस खबर को फैंस के बीच शेयर करते हुए कपल ने बेहद खूबसूरत फैमिली फोटो को पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है, कि “अब हमारी फैमिली पूरी हो चुकी है” और हमारे घर एक खूबसूरत नन्ही परी आई है।
इशिता दत्ता और वात्सल सेठ ने अपनी नन्ही परी के साथ की पहली फोटो शेयर
इशिता दत्ता और वात्सल सेठ ने अपनी फैमिली में नन्ही परी का वेलकम किया है। इस खुशखबी को कपल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए एक बेहद खूबसूरत तस्वीर को पोस्ट किया है। जिसमें दृश्यम एक्ट्रेस इशिता दत्ता अपनी छोटी सी परी को गोद में थामे नजर आ रही हैं। उनके अलावा फोटो में वात्सल सेठ और बेटा वायु भी मौजूद है। इस खूबसूरत फोटो में इशिता के बेटे वायु अपनी छोटी बहन को निहारते नजर आ रहे हैं। वहीं इशिता और वात्सल की खुशी भी सातवें आसमान पर है।
खूबसूरत फैमिली फोटो शेयर करते हुए इशिता ने लिखा – “अब हमारी फैमिली पूरी हो गई है”
दृश्यम एक्ट्रेस इशिता दत्ता ने अपनी जिंदगी की इस खुशी में अपने फैंस को शामिल किया है। इस खूबसूरत पल को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए इशिता ने कैप्शन में लिखा है – “From Two To Four Hearts Beating as One” अब हमारा परिवार पूरा हो गया है। और हमें एक छोटी सी प्यारी सी बेटी का आशीर्वाद मिला है।
ऐसे में इशिता के इस पोस्ट को शेयर करते ही सोशल मीडिया पर कमेंट सेक्शन में मानों बधाईयों की बाढ़ आ गई। जिसमें इशिता दत्ता और वात्सल सेठ के फैंस के साथ-साथ सेलिब्रिटीज भी कपल को दूसरी बार पेरेंट्स बनने पर बधाई और शुभकामनाएं देते नजर आए।
कपल ने लंबे समय तक डेट करने के बाद 2017 में शादी रचाई थी
जी हां आपको बता दें एक्ट्रेस इशिता दत्ता और वात्सल सेठ ने काफी समय तक डेट करने के बाद साल 2017 में शादी रचाई थी। दोनों की मुलाकात टेलीविजन शो “रिश्तो का सौदागर बाजीगर” के सेट पर हुई थी। जहां एक साथ काम करते हुए दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और फिर प्यार हो गया। इशिता दत्ता और वात्सल सेठ पहली बार 2023 में एक बेटे के पेरेंट्स बनें वहीं अब दोनों ने एक बेबी गर्ल का वेलकम किया है।
