क्‍यों होगा गौहर खान और ईशा मालवीय के बीच दंगल, जानने के लिए देखें ‘लवली-लोला’ में मां-बेटी की तू-तू, मैं-मैं की कहानी: Gauhar and Isha New Show
Gauhar and Isha New Show

Gauhar and Isha New Show: गौहर खान और इशा मालावीय एक साथ ‘लवली लोला’ में नजर आने वाली हैं। इस शो में गौहर खान , इशा मालवीय की मां के किरदार में नजर आएंगी। अब तक मां-बेटी के प्‍यार और समपर्ण की कई कहानियां आपने देखी होगी। लेकिन ‘लवली लोला’ में मां बेटी की सबसे अलग कहानी देखने को मिलने वाली है। कॉमेडी से भरपूर इस शो में पहली बार मां-बेटी के बीच तू-तू, मैं-मैं और एक दूसरे से कॉम्पिटीशन की कहानी दिखाई जाएगी। इस शो को निर्माण शरगुन मेहता और रवि दुबे ने किया है। शो का प्रोमो रिलीज हो चुका है। जिसमें गौहर खान और ईशा मालवीय के बाीच नोंक झोंक देख फैंस इस शो को देखने के लिए बेकरार हैं।

Also read: शाहरुख के ‘फौजी’ की वापसी, गौहर खान और विक्की जैन के साथ सीक्वल का नया सफर: Fauji 2 Cast

गौहर खान करेंगी ईशा मालवीय की नाक में दम

गौहर खान आने वाले शो ‘लवली लोला’ में ईशा मालवीय की मां का किरदार निभा रही हैं। इस शो में पहली बार वे एक 21 साल की बेटी की मां के रोल में नजर आएंगी। इसका प्रोमो देख फैंस काफी खुश हैं।
पहली बार एक अलग कॉन्‍सेप्‍ट देखने को मिल रहा है।
प्रोमों में एक दुकान में बुजुर्ग महिला बेड की शॉपिंग कर रही है। सेल्‍स मैन जब उनसे पूछता है कि बिलिंग कर दें। तब वो लवली (ईशा मालवीय) से पूछती हैं कि ये पसंद है। लवली कहती है पसंद है नानी पर क्‍या मेरे कमरे में फिट आएगा। तभी बीच में लोला (गौहर खान) एकदम पटोला बन आती है और कहती है मेरे कमरे में फिट आएगा।
लोला के इतना कहते ही लवली भडक जाती है और दोनो के बीच तू तू मैं मैं शुरू हो जाती है। एक दूसरे को नीचा दिखाने की कोई कसर नहीं छोडतीं। सेल्‍स मैन ये देख कहता है कि ऐसे ही मेरी बेटियां भी लडती हैं। तब ये खुलासा होता है कि लोला, लवली की बहन नहीं मां है। इनकी नोंक झोंक देख सेल्‍समैन कहता है बिस्‍तर पसंद आ गया तो इतना झगडा। अगर एक मिस्‍टर पसंद आ गया तो।
नानी इस बात का जवाब देती हैं, तो दंगल होगा। उनके इतना कहते ही दोनों मां-बेटी के बीच लड़ाई शुरू हो जाती है। ये खट्टी मीठी नोंक झोंक देख अंदाजा लग रहा है कि मां बेटी की ये कहानी दर्शकों को खूब हंसाने वाली है।

शरगुन और रवि के ड्रीमियाता ड्रामा पर देखें

इस शो को टीवी के जाने माने एक्‍टर्स रवि दुबे और शरगुन मेहता ने बनाया है। शो इन दोनों के यूट्यूब चैनल ड्रीमियता ड्रामा पर स्‍ट्रीम होगा। शो के प्रोमो को रिलीज के बाद एक मिलयन से ज्‍यादा व्‍यूज मिल चुके हैं। इस शो का पहला एपिसोड 25 दिसम्‍बर को स्‍ट्रीम होगा। इसके बाद हर गुरूवार और शनिवार को शो के नए एपिसोड ड्रीमियाता ड्रामा पर देख सकते हैं।

निशा सिंह एक पत्रकार और लेखक हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर जिलेमें हुआ। दिल्‍ली और जयपुर में सीएनबीसी, टाइस ऑफ इंडिया और दैनिक भास्‍कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्‍थानों के साथ काम करने के साथ-साथ लिखने के शौक को हमेशा जिंदा...