Couple Twinning: टीवी के सबसे पसंदीदा कपल रवि दुबे और सरगुन मेहता अब फिल्म इंडस्ट्री में भी अपने अभिनय से लोगों को अपना दीवाना बना रहा है। यह कपल अपने अभिनय के साथ-साथ अपनी जोड़ी पर भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खिंचने में कामयाब हुए हैं। फैंस जितना इन्हें परदे पर एक्टिंग करते हुए देख कर खुश होते हैं उतना ही वे इन दोनों को एक साथ देख कर भी खुश होते हैं। रवि और सरगुन दोनों ही अपने फैंस के लिए नए कपल गोल्स सेट कर रहे हैं।

वेकेशन हो या कोई इवेंट दोनों ही जहां भी साथ होते हैं लोगों की नजर इन पर से हटने का नाम ही नहीं लेती है। काम की बात करें तो रवि टीवी और वेब सीरीज में अपनी एक्टिंग से धमाल मचा रहे हैं। तो वहीं सरगुन भी पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रही हैं।
रवि और सरगुन दोनों ही एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं और अक्सर अपनी रोमैंटिक तस्वीरों व वीडियोज के जरिए कपल गोल्स देते हुए नजर आते हैं। फैंस भी दोनों की तस्वीरों पर खूब प्यार लुटाते हैं। हाल ही में, रवि दुबे ने सोशल मीडिया एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपनी लविंग वाइफ सरगुन के साथ नजर आ रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो फोटो।

रवि दुबे औैर सरगुन मेहता की वेकेशन फोटोज भी उनके फेंस को काफी पसंद आई थी। मालदीव में वेकेशन के दौरान दोनों ने ही काफी रोमांटिक पोज दिए थे। जो कि सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुए। सरगुन समुद्र किनारे खड़ी होकर कैमरे के लिए पोज दे रही हैं और उनके बगल में रवि मौजूद हैं। रवि और सरगुन के फोटोज से उनकी केमिस्ट्री भी साफ देखने को मिलती है।

सरगुन ब्लू कलर की बिकिनी में बेहद हॉट लग रही हैं। इस दौरान उन्होंने अपने हाथ में व्हाइट श्रग लिया हुआ है और आंखों पर गॉगल्स लगाए हुए हैं। वहीं, रवि दुबे ऑरेंज और ब्लू कलर की प्रिंटेड शर्ट के साथ व्हाइट शॉर्ट्स पहने हुए हैं, जिसमें वह काफी कूल लग रहे हैं।

रवि दुबे और सरगुन मेहता के फोटोज को देखकर कोई भी इस का अंदाजा तो लगा ही सकता है कि दोनों ही एक दुसरे से कितना प्यार करते हैं। असल में हैं भी कुछ ऐसा ही रवि और सरगुन की केमिस्ट्री स्क्रीन के साथ ही रियल में भी काफी खूबसूरत है। दोनों की लव स्टोरी की बात कहें तो दोनों पहली बार टीवी सिरियल की शुटिंग के दौरान ही मिले थे। यहां दोनों एक दुसरे के करीब आए और प्यार में पढ़ गए।

दोनों ने करीब 4 सालों तक एक-दूसरे को डेट किया। जिसके बाद दोनों ने दिसंबर 2013 को शादी के बंधन में बंध गाए। बता दें कि रवि और सरगुन दोनों ही नच बलिए के सिजन पांच में बतौर कंटेस्टेंट नजर आए थे। यहां रवि ने बड़े ही फिल्मी अंदाज में अपने घुटनों पर सरगुन को प्रपोज किया था।