Arijit Singh and his restaurant Heshel.
arijit singh

Summary: अरिजीत सिंह का ‘हेशेल’: सस्ती थाली में समाज सेवा का अनोखा संदेश

अरिजीत सिंह का रेस्टोरेंट ‘हेशेल’ मुर्शिदाबाद में सस्ते और पौष्टिक खाने की सुविधा देता है, खासकर जरूरतमंदों और छात्रों के लिए।

Arijit Singh Restaurant: बॉलीवुड के सबसे सफल और लोकप्रिय सिंगर की बात की जाए तो सबसे पहला नाम जो जेहन में आता है, वो है अरिजीत सिंह। अपनी भावनात्मक और दिल छू लेने वाली आवाज से उन्होंने करोड़ों दिलों पर राज किया है। चाहे रोमांटिक गाना हो या दर्दभरा नगमा, अरिजीत की आवाज हर एहसास को बखूबी बयां करती है।

म्यूजिक की दुनिया में झंडा गाड़ने वाले अरिजीत सिर्फ एक सिंगर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे इंसान भी हैं जो जमीन से जुड़े हैं और समाज की सेवा में भी पीछे नहीं रहते। इसका सबसे बड़ा उदाहरण है उनका रेस्टोरेंट ‘हेशेल’, जो कि उनके होमटाउन मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल में स्थित है।

Heshel restaurant entrance.
Heshel

जब लोग यह सुनते हैं कि अरिजीत सिंह का भी एक रेस्टोरेंट है, तो उनके दिमाग में किसी हाई-फाई सेलेब फूड चेन का ख्याल आता है। लेकिन हेशेल उन सब से एकदम अलग है। यह कोई महंगे मेन्यू वाला रेस्टोरेंट नहीं है, जहां सिर्फ अमीर लोग ही जा सकते हैं। यहां तो सिर्फ 40 रुपये में भरपेट खाना मिलता है, और वो भी स्वादिष्ट और पौष्टिक।

यह रेस्टोरेंट आम लोगों के लिए है, खासकर उन लोगों के लिए जो रोज़मर्रा की ज़िंदगी में महंगे खाने का खर्च नहीं उठा सकते। यह पहल एक सामाजिक उद्देश्य से की गई है और इसे अरिजीत का परिवार, खासकर उनके पिता गुरतयाल सिंह संचालित करते हैं। खुद अरिजीत भी समय-समय पर रेस्टोरेंट की गतिविधियों पर नजर रखते हैं।

रेस्टोरेंट में मिलने वाले खाने की कीमत को लेकर अलग-अलग दावे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि यहां सभी के लिए खाना 40 रुपये में मिलता है, तो कुछ स्थानीय लोग बताते हैं कि छात्रों के लिए विशेष रियायत दी जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स भी इस बात की पुष्टि करती हैं कि रेट काफी किफायती रखे गए हैं और कुछ मामलों में लोगों की जरूरत के हिसाब से थोड़ी बहुत छूट भी दी जाती है।

यह पहल खासतौर पर छात्रों, मजदूरों और उन लोगों के लिए है जिन्हें दिनभर की मेहनत के बाद सस्ते और अच्छे खाने की ज़रूरत होती है। यही वजह है कि हेशेल बहुत ही कम समय में स्थानीय लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय हो गया है।

हेशेल रेस्टोरेंट रोजाना सुबह 10 बजे से रात 11 बजे तक खुला रहता है। यहां वेज और नॉनवेज दोनों विकल्प मौजूद हैं, ताकि हर व्यक्ति को उसकी पसंद के अनुसार भोजन मिल सके। ‘For A Change’ नामक एक सोशल मीडिया हैंडल ने इस रेस्टोरेंट को लेकर एक पोस्ट में बताया कि इसे अरिजीत ने समाज सेवा की भावना से शुरू किया था और इसका मुख्य उद्देश्य साफ, सस्ता और पौष्टिक खाना लोगों तक पहुंचाना है।

जहां एक ओर अरिजीत सिंह इंडस्ट्री के सबसे महंगे सिंगर माने जाते हैं, वहीं दूसरी ओर वे समाज के कमजोर वर्गों के लिए इतने संवेदनशील भी हैं। एक इंटरव्यू में सिंगर राहुल वैद्य ने बताया कि अरिजीत दो घंटे की परफॉर्मेंस के लिए करीब 14 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। कई रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी कुल संपत्ति 414 करोड़ रुपये से ज्यादा है। उनके पास नवी मुंबई में 8 करोड़ का आलीशान घर है और कारों का एक शानदार कलेक्शन भी।

मैं एक बहुमुखी मीडिया पेशेवर हूं, जिसे कंटेंट लेखन में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। मेरा लक्ष्य ऐसी सामग्री पर ध्यान केंद्रित करना है जो सूचित, शिक्षित और प्रेरित करती है। चाहे लेख, ब्लॉग या मल्टीमीडिया सामग्री बनाना हो, मेरा लक्ष्य...