Indian Idol 14 Host: जीवन में जो भी पहली बार होता है उसकी बात अलग होती है। सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल को देख लें जब भी इसका कोई भी सीजन आता है सभी को इसके पहले शो के विनर अभिजीत सावंत और 2004 का वो करिजमा याद आता है कि किस तरह इंडियन आइडल आया और पूरे देश के युवाओं में छा गया। उस वक्त की हुसैन की एंकरिंग भी लोगों को याद है। हालांकि शुरुआती सीजंस के बाद हुसैन नजर नहीं आए थे लेकिन इस सीजन में जज के तौर पर जहां लोग श्रेया घोषाल को देखने को एक्साइटेड हैं वहीं एंकर के तौर पर हुसैन ने भी अपनी जोरदार वापसी ली है। यह इंडियन आइडल का 14 वां सीजन है।
रखा अपना पक्ष
रियलिटी शोज के संदर्भ में इस समय बहुत बातें चल रही हैं। इस समय इनकी रियलिटी पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। मिनी माथुर जिन्होंने छह साल इस शो की एंकरिंग की वे अब शो का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने हाल ही में स्वीकार किया कि उन्होंने शो छोड़ दिया क्योंकि निर्माता दर्शकों के लिए वास्तविकता को क्रिएट कर रहे थे। मैंने इसे तभी छोड़ दिया जब मुझे एहसास हुआ कि अब, कोई वास्तविकता नहीं है। मैंने छह सीजन किये। उसके बाद, यह सिर्फ पैसा कमाने का जरिया बन गया था। इस बात पर हुसैन ने जवाब दिया है कि हमें इस बारे में जानकारी दी गई है कि मेकर्स एपिसोड में कैसे कुछ करना चाहते हैं। यही एंकर के तौर पर हमारा काम है। यहां सभी कंटेस्टेंट अकेले हैं और हर तरह की भावनाओं से गुजर रहे हैं। जैसे-जैसे रियलिटी टीवी टीम उनसे बात करती रहती है, उन्हें कुछ चीजों के बारे में पता चलता है और कुछ ऐसा पता चलता है जो किया जा सकता है। चाहे वह अपने माता-पिता के साथ फ़ोन कॉल हो, कोई मेकओवर हो, या उनके प्रियजनों का मंच पर बुलाना हो। हमें इसे मॉडरेट करने के लिए कहा गया है क्योंकि यदि अच्छा नहीं किया गया, तो आप उस मोमेंट को खो सकते हैं। हालांकि, बहुत सी चीज़ें वास्तविक हैं लेकिन आप नहीं जानते कि दूसरा इंसान उस पर किस तरह से रिएक्ट करेगा। मुझे इस संदर्भ में ज्यादा कुछ नहीं पता। मैं तो आठ साल बाद वापसी कर रहा हूं। चीजें बदल रही हैं। बस मेरा इंटेशन सिर्फ इतना है कि मैं किसी को हर्ट न करूं।
7 अक्टूबर हो हुआ प्रीमियर
इस शो का आगाज सोनी टीवी पर 7 अक्टूबर से हो गया है। यह हर शनिवार और रविवार रात आठ बजे प्रसारित किया जाएगा। शो में जज के तौर पर कुमार शानू और श्रेया घोषाल को लेकर बहुत एक्साइटमेंट है। श्रेया पहले भी इस शो को जज कर चुकी हैं। सोशल मीडिया पर लोग लिख रहे हैं श्रेया ने इस शो का चार्म वापस लौटाया है।
